यौन प्रताड़ना मामले में डॉक्टर पर जुर्म दर्ज,आरोपी डॉक्टर फरार

Chief Editor
4 Min Read
dr_msn_mungeli_fileमुंगेली (आकाश दत्त मिश्रा)।इलाज में लापरवाही और अपनी मनमाने रवैये की वजह से चर्चा में रहने वाले मुंगेली क्रिश्चन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर अनिल हेनरी पर अस्पताल में 1 वर्ष से कार्यरत  महिला डेंटल सर्जन  ने  दबाव पूर्वक क्षेत्राधिकार से बाहर कार्य करने और यौन उत्पीड़न जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच कर डॉ अनिल हेनरी के खिलाफ सेक्शुअल हराश्मेन्ट का मामला दर्ज कर लिया है। अपराध पंजीबद्ध होते ही डॉ अनिल हेनरी मुंगेली से फरार हो गए।
                                              महिला डेंटल सर्जन  के अनुसार डॉ अनिल हेनरी बीते कई दिनों से उन्हे  किसी ना किसी बहाने ऐसी जगह ड्यूटी करने के लिए प्रेशर करते थे जिसके लिए वे योग्य नहीं है। बीते मंगलवार डॉ हेनरी ने अपनी नर्स के माध्यम से महिला डेंटल सर्जन  को देर रात ICU में ड्यूटी करने का आदेश दिया। इस पर महिला डेंटल सर्जन  ने खुद की योग्यता सामने रखते हुए कहा कि ICU की ड्यूटी से मैं अनिभिज्ञ हूँ । फिर देर रात डॉ अनिल हेनरी ने शराब के नशे में धुत होकर महिला डेंटल  सर्जन को फोन किया और बदसलूकी करते हुए सुबह देख लेने की बात कही।
                                           दूसरे दिन बुधवार की सुबह डॉक्टर अनिल हेनरी,  नर्सिंग प्रमुख अल्का प्रसाद, फ्लोरेंस अस्पताल प्रशासनिक ने महिला डेंटल सर्जन  को तत्काल केबिन में उपस्थित होने कहा । महिला डेंटल सर्जन उस वक्त एक मरीज का ऑपरेशन कर रही थी। लेकिन मजबूरन उन्हें आप्रेशन छोड़कर केबिन में जाना पड़ा। डॉ अनिल हेनरी की बात नहीं मानने का खामियाजा भुगतने के लिए महिला डेंटल सर्जन को शिकायत पत्र में दस्तखत करने दबाव बनाया गया ।दस्तखत नहीं करने की स्थिति में  महिला डेंटल सर्जन  को अस्पताल प्रबंधन से निष्काषित कर दिया गया। इस घटना की शिकायत महिला डेंटल सर्जन  ने मुंगेली  सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई ।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
                                       महिला चिकित्सक के अनुसार डॉ अनिल हेनरी चारित्रिक रूप से अच्छे इंसान नहीं है । ICU में ड्यूटी लगाने के अलावा और भी कई ऐसे मौके आये जब डॉ हेनरी ने आपत्तिजनक स्थिति निर्मित करने की कोशिशे की है।अस्पताल में कार्यरत अन्य लोग भी इन हरकतों से परेशान है। लेकिन नौकरी चली जाने के डर से लोग बर्दाश्त कर रहे है।
mungeli hosp 2                                     महिला डेंटल सर्जन को शिकायत करने में मदद करने वाले मेडिकल रिकार्ड ऑफिसर  रंजन शेखर पर भी क्रिश्चन अस्पताल प्रबंधन ने कार्यवाही कर बर्खास्त कर दिया है।मुंगेली मिशन अस्पताल के डीन अनिल हेनरी के खिलाफ महिला डॉक्टर के द्वारा की गयी गभीर शिकायत के बाद मामले की संवेदनशीलत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अस्पताल  सुरक्षा व्यवस्था बढा दी है। मुंगेली पुलिस के अनुसार उत्पीड़न मामले में आरोपी डॉ अनिल हेनरी फरार है। देश से बाहर जाने रोकने के लिए डॉ अनिल हेनरी के पासपोर्ट वीजा से सम्बंधित दस्तावेजो को प्रभावित करने आदेश दिए गए है।
close