गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम..मंत्री ने किया वीरों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20170126094814बिलासपुर— IMG_3965निर्धारित समय पर पुलिस मैदान पहुंच निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने 68 वें गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। झण्डा रोहण के बाद मुख्य अतिथि ने आसमान में शांत कपोत छोड़कर अमन शांति का संदेश दिया। तीन रंगों वाला गुब्बारों का गुच्छा भी आसमान में लहराया। निकाय मंत्री ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर राज्य और सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

गणतंत्र दिवस परेड की सलामी के बाद निकाय मंत्री समेत सभी गणमान्य अतिथियों और बिलासपुर की जनता ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया। विभागों की झांकियों का निरीक्षण भी किया। पूरे स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों को मन मोह लिया।

       IMG20170126094429     झण्डारोहण मार्च पास्ट के बाद  करीब दो घंटे तक स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसके पहले मुख्य अतिथि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने परेड में शामिल सभी दल प्रमुख से मुलाकात गणतंत्र दिवस की शुभकामनाें दी। मंत्री अमर अग्रवाल ने पिछले एक साल में विभिन्न के कई कर्मचारियों का  अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान नक्सल,आतंकवाद और अन्य घटनाक्रम में शहीद जवानों और सेनानियों के परिजनों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों को नमन् भी किया।

                रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने करमा ददरिया समेत छत्तीसगढ़ी आंचलिक गतिविधियों को गीत संगीत के माध्यम से पेश किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के बीच भारत की बहुरंगी झांकी को उपस्थित सभी लोगों के सामने रखा। इस दौरान प्रदेश के क्रमिक विकास की जानकारी दी। पलायन,आतंकवाद,नक्सल के खिलाफ बैनर लेकर मातृभूमि के चहुंमुंखी विकास को सबके IMG20170126094254सामने रखा।

                                   कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पुरष्कार का वितरण किया। सभी बिलासपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। भाईचारा और एकता का संदेश दिया। निकाय मंत्री कार्यक्रम के शुरू में मुख्यमंत्री के संदेश में लोगों के सामने देश और प्रदेश के विकास की रूपरेखा पेश की।

close