रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया स्थापना दिवस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

01 Nov 16 IVC PHOTO 2बिलासपुर—–कोलइण्डिया और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर एसईसीएल स्थित खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक डा. आर.एस. झा, श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षा सुमन झा, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारियों समेत श्रमसंघ प्रतिनिधियों, दर्शकों ने लोकगायक सुनील मानिकपुरी की गायकी का आनंद उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर छत्तीसगढ़ की माटी, हल, मानचित्र, धान की बाली का पूजन किया। मानचित्र पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ़ को नमन् किया। आयोजन कर्ताओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

                                            रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना और साईं भजन से हुई। गायकों ने सुमधुर आवाज में छत्तीसगढ़ महतारी को नमन् किया। भारतीय सेनाओं को भी देशभक्ति गीत के माध्यम से याद किया गया। सुनील मानिकपुरी ने माॅंदल के थाप पर करमा गीत पेश कर लोगों को बाग बाग कर दिया। हमर पारा तुॅंहर पारा की प्रस्तुति का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

                                   कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-टूरा नई जानै रे.. नई जानै बोली ठोली मया के बोल सुनते ही दर्शकों ने गायकों का तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विरह , नागपुरी , सम्बलपुरी , भोजपुरी , पंथी , जसगीत को गायक कलाकारों ने पेश किया। इंदिरा विहार खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का भारी मात्रा में दर्शकों ने आनंद लिया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की।

Share This Article
close