रतनपुर में महिला हुई उठाईगिरी की शिकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर— महामाय दर्शन करने तखतपुर से आया एक परिवार नौका विहार के दौरान उठाईगिरी का शिकार हो गया। पीडित परिवार ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जानकारी के अनुसार तखतपुर निवासी मनोज अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल  अपनी मां और बहन शोभा अग्रवाल के साथ महामाया दर्शन करने सुबह रतनपुर आयी। देवी दर्शन के बाद मनोज अग्रवाल अपनी मां और बहन के साथ नौका विहार करने गया। नौका विहार से लौटने के बाद शोभा ने जब पर्स खंगाला तो 50 हजार नगद और सोने चांदी के सभी गहने गायब थे।

                परेशान शोभा अग्रवाल और मनोज अग्रवाल रतनपुर थाने पहुचे। मामले की सूचना पुलिस को दी। शोभा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह तखतपुर से महामाया मंदिर दर्शन के लिए आयी थी। दर्शन के बाद खरीदारी करने बिलासपुर जाने वाले थे। लेकिन किसी ने पर्स के रकम को पार कर दिया। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि घटनाक्रम को भीख मांगने वाले दो बच्चों ने देखा है। दोनो की निशानदेही पर पुलिस जांच कर रही है।

close