रतनपुर में युवक की लाश मिली

Shri Mi
1 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर—रतनपुर के परसदा में युवक की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने लाश की शिनाख्त पौंसरा निवासी नारायण सिंह के रूप में की है।सोड़ी परसदा स्थित ईट भठ्ठे में युवक की लाश मिली है। शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंचे रतनपुर थाना प्रभारी केपी पैकरा ने बताया कि पूछताछ के बाद शव की पहचान कर ली गयी है। मृतक का नाम पौंसरा निवासी नारायण सिंह है।

                                  पुलिस के अनुसार मृतक नारायण सिंह और उसके बड़े भाई अर्जन सिंह पर 22 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ था। हमला करने के आरोप में मृतक के चचेरे भाई संजय सिंह और धनंजय सिंह को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

थाना प्रभारी केपी पैकरा ने बताया कि मृतक नारायण सिंह के सिर, चेहरे और पीठ पर चोट के निशान है। प्रारम्भिक जांच में मामला हत्या का लगता है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close