रतनपुर-लोरमी सड़क का होगा कायाकल्प

Shri Mi
3 Min Read

nhhighwayरायपुर। एशियन विकास बैंक की सहायता से छत्तीसगढ़ में 15 सड़कों का उन्नयन और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह जानकारी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना (एशियन विकास बैंक की सहायता) के अन्तर्गत सभी स्वीकृत कार्य को गुणवत्तापूर्वक समय सीमा मे पूर्ण कराएं। इस परियोजना के अन्तर्गत 1887 करोड़ 82 लाख रूपए के 916.40 किलोमीटर के 15 मार्गो का उन्न्यन कार्य 19 पैकेज के माध्यम से स्वीकृत किए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना (ए.डी.बी.) की सड़के मार्च 2017 के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।शासन के निर्धारित मानदण्डों का पालन करते हुए सभी कार्यो की जानकारी ऑनलाईन कम्प्यूटर में हो दर्ज हो।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  उन्होंने कहा कि कार्यो में पारदर्शिता के लिए परियेाजना स्थल पर बोर्ड में परियेाजना कब स्वीकृत हुई, कितनी अवधि में पूर्ण होनी है, परियोजना की लागत क्या है, ठेकेदार कौन है, कितने इंजीनियर काम कर रहे हैं इसे अंकित किया जाना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना (ए.डी.बी.) के अन्तर्गत स्वीकृत मार्गो में 175 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत से बन रही 72.08 कि.मी. की रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग, 223 करोड़रूपए की लागत की 91.23 कि.मी. की नांदघाट-बलौदाबाजार मार्ग उन्नयन और चौड़करण कार्य प्रगति पर है।

                   छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना (एशियन विकास बैंक की सहायता.) के अन्तर्गत स्वीकृत 89 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत की 68.27 कि.मी. की चन्दखुरी-सम्बलपुर-नवागढ़ मार्ग, 66 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत की 39.25 कि.मी. की धमधा-रोहरा-जोरातराई-अतरिया-खैरागढ़ मार्ग चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 109 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत की 53.31 कि.मी. की खैरागढ़-डोंगरगढ़-तुमड़ीबोड़ मार्ग, 59 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत की 30.67 कि.मी. की बालोद-धमतरी मार्ग, 67 करोड़ 73लाख रूपए की लागत की 32.73 कि.मी. की अण्डा-फुण्डा मार्ग, 109 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत की 40.97 कि.मी. की बोडला-तरेंगांव-दलदली मार्ग चौड़ीकरण और कार्य प्रगति पर है।, 104 करोड़ 09 लाख रूपए की लागत की 51.79 कि.मी. की शिवरीनारायण- बिर्रा-चाम्पा मार्ग, 172 करोड़ 07 लाख रूपए की लागत की 87.21 कि.मी. की रतनपुर-कोटा-लोरमी-पंडरिया-मुंगेली-लोरमी मार्ग और 112 करोड़ 05 लाख रूपए की लागत की 52.94 कि.मी. की जयरामनगर-मस्तुरी-लवनमार्ग चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close