रमन और धरम पर भी होगी कार्रवाई..CM ने कहा चिटफंड की होगी जांच…गृहमंत्री ने बताया…मोदी ने किया जाति संघर्ष का घृणित काम

BHASKAR MISHRA
8 Min Read

बिलासपुर— तखतपुर विधानसभा श्रेत्र के सकरी नगर पंचायत स्थित तुर्काडीह बायपास चौक के पास सिंचाई विभाग कालोनी मैदान में कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। अटल श्रीवास्तव के समर्थन में राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और करूणा शुक्ला ने मौजूद 12 से 15 हजार की भीड़ को संबोधित किया। सभी नेताओं ने अपने भाषण में केन्द्र सराकर और पीएम मोदी पर निशाना साधा। साथ ही न्याया योजना और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने पेश किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने केन्द्र की मोदी और छ्तीसगढ़ में राहुल गांधी की कांग्रेस सरकार के कामकाज को सबके सामने पेश किया। भूपेश ने कहा हमने राहुल गांधी की अगुवाई में साल 2018 में विधानसभा चुनाव में सेमीफायनल मुकाबला जीता है। अब फायनल जीतने की समय आ गया है। प्रदेश की सभी 11 सीट जीतकर राहुल गांधी की झोली में डालना है। केन्द्र में यूपीए सरकार बनाना है।

                   भूपेश ने कहा एक तरफ प्रदेश की पुरानी भाजपा और पांचं साल पुरा कर चुकी केन्द्र सरकार है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की कांग्रेस सरकार है। दोनों सरकारों की करनी और कथनी में भारी अन्तर है। भाजपा की सरकार ने पहले तो पन्द्रह सालों तक प्रदेश को लूटा। पांचं साल से देश को मोदी सरकार लूट रही है।

आचार संहिता के बाद होगी धरम और रमन पर कार्रवाई

                  भूपेश ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री मोदी कोरबा,भाटापारा और बलौदाबाजार आए थे। उन्होने  पुरानी योजनाओं का एक बार भी जिक्र नही किया। ना बुलेट ट्रेन की बात कही..ना दो करो़ रोजगार की चर्चा ही की। उन्होने अब ना खाउंगा और ना खाने दूंगा भी कहना छोड़ दिया है। क्योंकि जनता को पता चल चुका है कि नोटबंदी के बहाने मोदी ने जनता की गाढ़ी कमाई को निकालकर चोर के हाथ विदेश भेज दिया है। नीरव,ललित,माल्या और चौकसी नाक के नीचे से जनता के पैसों को विदेश ले गए हैं। जीएसटी लागू करते हुए मोदी ने कहा कि देश की दूसरी आजादी है। ऐसी आजादी की छोटे व्यापारी बरबाद हो गए। पिछले पैंतालिश सालों में सर्वाधिक बेरोजगारी ने सारे मापदण्ड तोड़ दिए। भूपेश ने कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए अब पुरानी वादों को दुहराना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि केन्द्र में मोदी सरकार का आना मुश्किल है। क्योंकि कांग्रेस जो कहती है फिर करती बी है। राहुल गांधी की अगुवाई में केन्द्र की .यूपीए सरकार बनेगी।

               भूपेश ने बताया कि हमने राहुल गांधी के निर्देश पर धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपए किया। 35 किलो चावल देना शुरू किया। कर्जामाफी का एलान किया। वनधिकार पट्टा दिया। मुआवजा चार गुना बढ़ाया। तेंदूपत्ता खरीदी में चार गुना राशि देने का एलान किया। क्योंकि राहुल गाधी की सरकार आपकी सरकार है…कांग्रेस जो कहती है..वही करती भी है। 

                                भाजपा पर निशाना साधते हुए भूपेश ने कहा कि रमन सिंह कहते हैं कि नून और चना बंद कर दिया। जी हां हमने बंद कर दिया..क्योंकि कमीशन का नकम पानी में नहीं घुल रहा था। चना बाहर से नहीं अब छत्तीसढ़ में ही खरीदकर देंगे। नमक भी भ्रष्टाचार का नहीं होगा। भाजपा नेता कहते हैं कि 72 हजार कहां से आएगा। हमने कहा कि जैसे कर्जमाफ हुआ..समर्थन मूल्य दिया। वैसे ही केन्द्र में सरकार बनते ही 72 सौ रूप दिए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी सरकार भ्रष्टाचार में नहीं जनहित के विकास में विश्वास करती है।

             भूपेश ने बताया कि ओडिशा दौरे के दौरान अमित शाह ने एलान किया कि 90 दिनो में चिटफंड वालों को जेल भेजेंगे। लेकिन रायगढ़ आते ही उनकी बोलती बंद हो गयी। लेकिन हम बताते हैं कि चिटफंड करने वालों में डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। आचार संहिता हटते ही जांच बैठाउंंगा। दोनों के खिलाफ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।

सबका दुख सुनने आए राहुल

अपने भाषण में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज हमारे बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वास्थ्य, शिक्षा,पर चर्चा और न्याय दिलाने आए है। किसानों की बात सुनने और उनकी परेशानयों को दूर करने आए हैं। व्यापार हित में जीएसटी को सरल बनाने से लेकर सेना के जवानों के लिए रीती नीति पर विचार करने आए हैं। संस्थाओंओं को सुरक्षित रखने के साथ जन जंगल जमीन के लिए बात करने आए हैं। राहुल गाधी महिलाओं की रक्षा पर चर्चा और आदिवासियों को न्याय दिलाने आए हैं।

हमारे यहां जाति की नहीं कांग्रेस की नीति चलती है

         सभा को ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। उन्होेने कहा  कांग्रेसियों के पास मात्र तीन महीने में इतनी उपलब्धियां है जिसे गिनाया नहीं जा सकता है। जबकि भाजपा के पास कुछ नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा भी नहीं है। पिछले पन्द्रह सालों में प्रदेश को रमन  सरकार ने केवल बेरोजगार परोसा है। आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। किसानों को बोनस के लिए तड़पाया है। कर्ज में जबे किसानो को लूटा है। दरअसल भाजपा ने किसी के लिए कुछ किया ही नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने मात्र राहुल गांधी के नेतृत्व में मात्र महीने के अन्दर जनघोषणा पत्र के 36 मे से 18 वादों को पूरा कर देश में इतिहास रचा है। भुूपेश की अगुवाई में यह देश के राजनेताओं के लिए बहुत बड़ा उदाहरण है।

                             ताम्रध्वज साहू ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि मोदी ने गंदी राजनीति कर प्रदेश की अमन शांति की फिंजां को बिगाड़ने का प्रयास किया है। जातिवाद का जहर बोकर भाईचारे को खत्म करने की साजिश की है। उन्होने जाति संघर्ष की दिशा में घृणित काम किया है। जनता को चुनाव मे मुंहतोड़ जवाब देना होगा। बताना होगा कि हमर छत्तीसगढ़ में जाति की नहीं कांग्रेस की राजनीति चलती है। राहुल गांधी का आदेश और भूपेश के निर्देश पर काम होता है।

राहुल का आदेश..भूपेश का निर्देश

    सभा को रविन्द्र चौबे ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि भूपेश बघेल और राहुल गांधी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ का विकास किया जा रहा है। 20 हजार करोड़ का धान खरीदने वाले भूुपेश बघेल ने मात्र तीन महीनों के भीतर 11 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। .पांच हजार करोड़ में 2500 क्विंटल के हिसाब धान खरीदा है। 4 हजार करोड़ के 35 किलो देने वाली पार्टी का नाम कांग्रेस है। उसके नेता राहुल गांधी और भूपेश बघेल हैं। भुपेश बघेल ने राहुल गांधी के आदेश पर एक हजार करोड़ के बिजली बिल हाफ किया है।

close