रमन कहते रहे…भूपेश ने कर दिखाया…बीजेपी अपना घर देखे…सत्यनारायण ने कहा…भाजपा ने किया लखमा जैसे आदिवासी नेताओं का शोषण

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस अपना घर देखें…आरोप लगाने से बाज आए। जो काम पन्द्रह साल में रमन ने नहीं किया…कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ने कर दिखाया। यह बातें निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कही। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक राज्य में एक ही प्रकार की व्यवस्थआ होनी चाहिए। इसलिए मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह मेयर का चुनाव कराएं तो कोई बुराई नहीं है। सत्यनारायण ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलकर अपने को सच साबित करना चाहते हैं। उन्होने झूठ बोला सिमटकर पन्द्रह सीट पर आ गए। उन्होने कवासी लखमा जैसे योग्य आदिवासी नेताओं की छवि को हमेशा बिगाड़ने का काम किया है। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने वाली है। सरकार अच्छा काम कर रही है। युवा नेताओं का हमारा हमेशा से समर्थन था और आगे रहेगा भी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      निजी कार्यक्रम में शिरकत करने दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा बिलासपुर पहुंचे। अल्प प्रवास के दौरान सत्यनारायण शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि भूपेश सरकार बेहतर काम कर रही है। धान का समर्थन मूल्य,बोनस से लेकर सभी कामों बेहतर तरीके से अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र कुछ ही महीनों वह कर दिखाया जिसे पन्द्रह सालों में रमन सिंह बस कहते रह गए। किसान मालामाल हो गए। बिजली बिला हाफ हो गया। प्रदेश में चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है।

         बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस लोकसभा की हार से बाहर नहीं निकल पायी है। इसलिए हार से बचने मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव कराना चाहती है। सत्यनारायण ने कहा कि बीजेपी का आरोप लगाने के अलावा कोई काम ही नहीं है। डरा कौन है…यह वही लोग जानते है। दंतेवाड़ा चुनाव का परिणाम क्या कहता है। पन्द्रह से 16 सीट होने के लाले पड़ गए हैं। कह रहे कि कांग्रेस डर गयी है। चित्रकोट का भी चुनाव कांग्रेस जीतेगी। बीजेपी पहले अपना घर देखे..आरोप लगाने से बचे। मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष होने में क्या बुराई है। पहले भी तो अप्रत्यक्ष ही चुनाव होता था। पंचायत अध्यक्ष चुनाव भी अप्रत्यक्ष होता है। आखिर अप्रत्यक्ष चुनाव में बुराई क्या है। लोग परेशानियों से बचे..खर्च कम हो…सुविधाएं बढ़े जनता भी तो यही चाहती है। बीजेपी को परेशान नहीं होना चाहिए। हम निकाय चुनाव बहुत अच्छी तरह से जीतेंगे। हम जब बीजेपी के फैसले का स्वागत करते थे। उन्हें भी फैसले का स्वागत करना चाहिए।

सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार का कामकाज अच्छा चल रहा है। दंतेवाड़ा के फैसले के जाहिर भी हो चुका है। खुद को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रदेश का अब एक एक नागरिक खुश है। पट्टा वितरण किया जा रहा है..किसान खुश है..सीएम ने एक एक काम को व्यवस्थित कर दिया है। गौठान के सवाल पर सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि गौठान योजना पूरी तरह से सफल है। ग्रामीण खुश है।पशुधन सुरक्षित है। जैविक खाद का निर्माण हो रहा है। जलसंरक्षण को बढ़ावा मिला है।

गाय की मौत के सवाल को सत्यानारायण शर्मा ने टाल दिया। उन्होने कहा कि गौठान का लाभ मिल रहा है। क्या प्रदेश के दो तीन मंत्री ड्राप होने वाले है। सवाल के जवाब में सत्यनारायण ने कहा कि भ्रांति फैलायी जा रही है। सभी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। बदलने का सवाल ही नहीं उठता है। यह सब भाजपा की साजिश है। भूपेश की टीम में शामिल होने के सवाल पर सत्यनारायण ने कहा नौजवान मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। मंत्री बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण मंत्रियों का कामकाज है। और हमारे नौजवान मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। हमारा समर्थन भी है।

भाजपा की मांग है कि कवासी लखमा का झीरम काण्ड से सम्बनध है। सत्यनारायण ने कहा कि भाजपा का काम दुष्प्रचार करना भी है। कवासी लखमा ऊर्जावान मंत्री हैं। भाजपा नेता उनकी छवि को खराब करने की साजिश करते रहे है। अब भी कर रहे हैं। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगने वाला है। सत्यनारायण ने बताया कि भाजपा ने हमेशा से आदिवासी समाज और नेताओं का शोषण करने के साथ छवि को नुकसान ही पहुंचाया है। लेकिन भाजपा नेताओं का यह उपक्रम छत्तीसगढ़ में नहींं चलने वाली है।

close