मुख्यमंत्री ने बढ़ाया परीक्षार्थियों का हौसला,हर बच्चा जाये स्कूल

Shri Mi
3 Min Read

6039-2-ccccरायपुर।डा. रमन सिंह ने रविवार सवेरे आकाशवाणी से प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ की सातवीं कड़ी प्रस्तुत की। उन्होंने मरीजों को सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केन्द्र (दुकान) खोलने के लिए इच्छुक संस्थाओं को ढाई लाख रूपए की सहायता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें से 50 हजार रूपये कार्यशील पूंजी के रूप में होंगे। प्रदेश भर में 100 जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे हैं।

                  रेडियो प्रसारण में प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि वे एक अप्रैल से शुरू हो रहे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान 6 वर्ष से अधिक उम्र के स्कूल जाने लायक सभी बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करें। डॉ. सिंह ने कहा है कि नया शिक्षा सत्र इस वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इस दौरान कक्षा पहली से 10वीं तक सभी बच्चों को उनकी मुफ्त स्कूली किताबें शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले मिल जाए। इस वर्ष निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना में हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू किताबों के साथ संस्कृत भाषा की पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी। लगभग 59 लाख बच्चों को इन किताबों की 2 करोड़ 91 लाख प्रतियां निःशुल्क दी जाएंगी।

                   मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से यह भी कहा- यदि आपको कोई शिकायत हो, कोई संदेह हो  आपके पेपर और आपके नम्बर के बारे में यदि आपको लगता है, आपके साथ बेइंसाफी हुई है, तो आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। मेरा टेलीफोन नम्बर 0771-2331001 है। आपकी समस्याओं को मैं सुनुंगा, जितना भी आवश्यक होगा मैं निश्चित ही आपकी मदद करूंगा। उन्होेंने छात्र-छात्राओं से कहा- जीवन अनमोल है। इसे समाप्त ना करें। आगे बढे़ं ,दुनिया आपके साथ है।

                प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के नाम पर सम्पत्ति खरीदी में स्टाम्प ड्यूटी से छूट के कानून के बारे में भी बताया। डॉ. सिंह ने ‘नोनी सुरक्षा योजना’ के बारे में कहा कि इस योजना में गरीब परिवार में दो बेटियों के जन्म पर प्रत्येक नवजात बेटी के नाम पर राज्य सरकार 5 हजार रूपये पांच साल तक हर साल जमा कर रही है। जब बेटी 18 वर्ष की हो जाएगी तो उसे एक लाख रूपये मिलेंगे। बेटियों को पहली कक्षा से कॉलेज तक निःशुल्क शिक्षा की सुविधा दी जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close