“रमन के गोठ” सुनकर मन को मिलती है तसल्ली

Shri Mi
2 Min Read

raman ke goth devkinnandan sabhagrah meबिलासपुर। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत भवन में ’’रमन के गोठ’’ का रेडियो प्रसारण सुनने के लिए खास व्यवस्था की गई थी। मस्तूरी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओ.पी. वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.कुर्रे की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से रमन के गोठ को सुना। काॅलेज के छात्र नूतन तिवारी ने गोठ सुनने के बाद कहा कि पढ़ाई व परीक्षा के तनाव से छात्र अवसाद के स्तर तक पहुंच जाते हैं और कभी-कभी आत्महत्या के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे छात्रों को मुख्यमंत्री जी ने जो संदेश दिया है। वह दिल को छू गया। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए और हमेशा आशावादी होकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पानी संरक्षण बहुत जरूरी है। आज पानी नहीं बचाया गया तो हमारे आने वाली पीढ़ी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जी ने अपने गोठ के माध्यम से यह बाते हमकों समझाई है। ग्राम के ही नागरिक गोविन्द प्रसाद धीवर ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन की उपयोगिता के बारे में जो जानकारी दी है। वह बहुत लाभदायक लगी।

                 शासन जो दे रहा है वह जनता को मिले। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आम जनता के दुखःदर्द को जाना है। ’’रमन के गोठ’’ को सुनकर मन को बहुत तसल्ली मिलती है।यह प्रतिक्रिया मस्तूरी के निवासी दुखीराम गढ़ेवाल ने आज ’’रमन के गोठ’’ की 7वीं कड़ी का प्रसारण सुनकर व्यक्त की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close