रमन राज्य में महिलाओं का शोषण— रावटे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
10/3/2001 12:19 AMबिलासपुर—-महिला कांग्रेस संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनीता रावटे ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन मजबूत हो रही है। ग्राउंड स्तर पर संगठन तेजी से उभर के सामने आ रहा है। आनेवाले दिनों में सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। अनीता रावटे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या है।
                                       कांग्रेस नेत्री अनीता  रावटे ने बताया कि प्रदेश में हजारों की संख्या में महिलाओं की तस्करी हो रही है। बाहर के लोग गरीबी का फायदा उठाते हुए भोली भाली आदिवासी महिलाओं को प्रलोभन देकर बाहर राज्यों में ले जा रहे हैं। जहां उनका दैहिक और मानसिक शोषण होता है। इस बात को लेकर महिला कांग्रेस काफी गंभीर है। इस दिशा में निरंतर काम भी कर रही है।
                                     पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनीता रावटे ने सीएम रमन सिंह पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है..वहां का मुखिया धान घोटाले का सूत्रधार है। सोचकर शर्म आती है कि चाऊर वाला बाबा खुद की जनता का हक छीनकर अपनी कोठी भर रहा है। जो प्रदेश की जनता से बहुत बड़ा विश्वासघात है। रावटे ने बताया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के इशारे पर अधिकारी भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे हैं। जब तक जनता इन्हें सबक नहीं सिखाएगी ये मानने वाले नहीं है। अनिता ने बताया कि महिला संगठन अब घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर बताएगी कि चाऊर वाला बाबा अब भ्रष्टाचार का गुरू हो गया है।
close