रमन सिंह चार दिन दिल्ली दौरे पर

Chief Editor
1 Min Read

ramanwa

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर,। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस महीने की सात तारीख से दस तारीख तक नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। वे दस दिसम्बर को नियमित विमान द्वारा शाम सात बजे रायपुर लौट आएंगे। डॉ. सिंह सोमवार सात दिसम्बर को रायपुर से नियमित विमान द्वारा दोपहर 2.45 बजे रवाना होकर शाम 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. सिंह आठ दिसम्बर को नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (फिक्की) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे उसी दिन वहां केन्द्रीय वित्त एवं सूचना और प्रसारण मंत्री  अरूण जेटली की सुपुत्री के विवाह समारोह में भी सम्मिलित होंगे। डॉ. सिंह दस दिसम्बर को सवेरे 11.30 बजे होटल ताज पैलेस में जागरण फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली से शाम 5.35 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर सात बजे रायपुर लौट आएंगे।

close