रविवार को रहेगा कोरिडोर ब्लाॅक

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत दाधापारा-उरकुरा सेक्शन के बीच 08, 15, 22 और 29 जनवरी, 2017 और 05, 12, 19, 26 फरवरी 2017 (हर रविवार) को अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में विभागीय आवश्यक कार्य के लिए इंटिग्रेटेड कोरिडोर ब्लॅाक लिया जा रहा है।जिसके कारण कुछ सवारी गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।जिनमे अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में आवश्यक कार्यो के लिए 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी, 2017 तथा 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी, 2017 (रविवार) कोे चलने वाली 58117/58118 झारसुगुडा-गोन्दिया-झारसुगुडा पैसेंजर बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर के बीच रदद रहेगी।

                                               डाउन लाइन में आवश्यक कार्यो के लिए 08 एवं 29 जनवरी, 2017 तथा 12 फरवरी, 2017 कोे चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू लोकल रायपुर-बिलासपुर के बीच रदद रहेगी।

                                           डाउन लाइन में आवश्यक कार्यो के लिए 08 एवं 29 जनवरी, 2017 तथा 12 फरवरी, 2017 को चलने वाली 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू लोकल रदद रहेगी।

                                           अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में आवश्यक कार्यो के लिए 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी, 2017 तथा 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी, 2017 कोे चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ एक्सप्रेस को रायपुर-बिलासपुर के बीच पैंसेजर बनकर चलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close