राजधानी दूरंतो में दस प्रतिशत की छूट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— रेल मंत्रालय ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो रेलगाड़ियों में फ्लैक्सी किराया प्रणाली की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में प्रथम चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थ पर बुनियादी किराए में 10 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         फ्लैक्सी किराया सितम्बर, 2016 में शुरू किया गया था। समीक्षा बैठक में रेल मंत्रायल ने यात्रियों के लाभ के फ्लैक्सी किराया में जरूरी संसोधन किया है। संशोधन 20 दिसम्बर, 2016 से 6 महीने की के लिए प्रयोगिक तौर पर लागू कर दिया गया है।

                                         जानकारी के अनुसार राजधानी, शताब्दी, दुरंतो के तत्काल कोटे में भी कमी करने का निर्णय किया गया है। शुरू में तत्काल कोटा से श्रेणीवार सीटों की कुल 10 प्रतिशत कमी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त 2 शताब्दी रेलगाड़ियों  नई दिल्ली-अजमेर और चेन्नई सेंट्रल-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस के चुने हुए क्षेत्रों में एसी चेयरकार के किराए में भी डिस्काउंट दिए जाने का फैसला किया गया है। इसमें अजमेर-जयपुर, जयपुर-किशनगढ़ और मैसूर-बेंगलुरू सेक्शन भी शामिल हैं।

                         इन सेक्शनों पर फ्लैक्सी फेयर प्रणाली की बजाए नियत किराया सिस्टम को लागू किया जाएगा।

सारनाथ के रूट में परिवर्तन

वाराणसी रेल मंडल के जंघई-वाराणसी सेक्शन लोहटा, चुखंडी, सेवापूरी रेलवे स्टेशन में नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सारनाथ एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन 21 से 28 दिसम्बर तक परिवर्तिन मार्ग से होगा।

                                  छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ अपने निर्धारित रूट वाराणसी-भदोही-जंघई-प्रयाग-इलाहाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी-इलाहाबाद होकर चलेगी ।

close