राजनीति, सेवा का सशक्त माध्यम…अमर ने कहा…कन्याशक्ति से मिलेगी समाज को नई दिशा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20180119-WA0010  बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा कन्या शक्ति की बैठक हुई। बैठक को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। अमर समेत सभी अतिथियों ने कन्या शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी। अमर ने कहा कि उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है कि कन्या शक्ति आने वाले समय को सेवा की नई मिसाल पेश करेगी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ देश का पहला राज्य जहां कन्या शक्ति मोर्चा का गठन किया गया ।
                          निकाय मंत्री अमर ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कन्या शक्ति टीम बैठक को संबोधित किया। अमर ने कहा कि जिस तरह महिला मोर्चा पार्टी की दिशा निर्देश पर समाज की सेवा कर रही है। ठीक उसी तरह कन्या शक्ति टीम भी  रीढ़ की तरह काम करेगी। अमर ने कन्या टीम को उत्साहित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां कन्या शक्ति का गठन किया गया। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि कन्या शक्ति टीम अपने उद्देश्यों में कामयाब होगी। टीम से अमर ने कहा राजनीति समाज सेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। समर्पित युवा ज्यादा से ज्यादा जन सेवा के लिए राजनीति प्रवेश करें।

                           सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहनों को आगे बढ़ाने, शिक्षित करने और आत्म निर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। पार्टी में युवा नेत्रियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                          भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया प्रत्येक मंडल में कन्या शक्ति टीम बेहतर काम करने लगी है। प्रदेश संयोजिका कन्या शक्ति सुनीता मानिकपुरी ने बताया कि कन्या शक्ति टीम सरस्वती सायकल योजना की हितग्राही बहनों के बीच जाकर मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के नाम धन्यवाद हस्ताक्षर अभियान चलाएँगी। मे आई हेल्प यू कार्यक्रम के माध्यम से  काॅलेज और हाॅस्टल में कानूनी रूप से बहनों को जागृत करेंगीं।
               कार्यक्रम में  वनांचल क्षेत्र में रहने युवा शक्तियों को सम्मानित किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत,  गुलशन ऋषि, राकेश चंद्राकर, शारदा तिवारी, दुर्गा कश्यप प्रमुख रूप से मौजूद थे।
close