राज्योत्सव मे आएंगे अरुण जेटली

cgwallmanager
3 Min Read

रायपुर।rajya छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को यहां मनाए जाने वाले राज्योत्सव 2015 के सादगीपूर्ण और संक्षिप्त कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। वे एक नवम्बर को नई दिल्ली से शाम 4.30 बजे रायपुर आएंगे और कुछ देर यहां राज्य अतिथि गृह ’पहुना’ में रूकेंगे तथा मंत्रियों से चर्चा के बाद शाम पांच बजे राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। श्री जेटली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.15 बजे नई दिल्ली लौट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विगत केबिनेट की बैठक में राज्य में अल्पवर्षा के कारण सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्योत्सव इस बार सिर्फ एक दिन मनाने का निर्णय लिया गया है। उस दिन राज्य अलंकरण समारोह होगा। मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में 31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उस दिन सभी अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। सवेरे आठ बजे राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मैरीन ड्राईव) में राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। शाम को माना कैम्प स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में पुलिस परेड का आयोजन होगा, जिसमें गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा परेड की सलामी लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

rajya - Copy                            मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर एक नवम्बर को राजधानी में आयोजित होने राज्योत्सव 2015 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को प्रदेश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को राज्य के बाजारों में आम जनता के लिए दालों की उपलब्धता बनाए रखने और जमाखोरी रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

close