किसने की सोशल मीडिया मे राजस्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

prem_prakashबिलासपुर— पटवाIMG-20170507-WA0010 रियों के वाट्सअप ग्रुप छत्तीसगढ़ पटवारी टाइम्स में एक पटवारी ने राजस्व मंत्री को आंडू पांडू कहा है। पटवारी की मानें तो प्रेम प्रकाश पाण्डेय को सोचने समझने की क्षमता नहीं है। जिसके चलते पटवारियों को 2400 ग्रेड पेमेन्ट नहीं मिला है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   वाट्स अप ग्रुप छत्तीसगढ़ पटवारी टाइम्स में प्रदेश के राजस्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गयी है। लिंगियाडीह पटवारी निखिल झा ने 2400 ग्रेड पे नहीं किये जाने पर प्रेम प्रकाश पाण्डे को आंडु पांडू कहा है। सीजी वाल से निखिल झा ने स्वीकार भी किया है कि उसने राजस्व मंत्री को ना केवल आंडू पांडू कहा है..बल्कि ग्रुप में लिखा भी है..। यह बहुत बड़ी बात भी नहीं है। इसे बतंगड़ ना बनाया जाए। निखिल झा ने बताया कि मैंने ग्रेड पेमेन्ट को लेकर टिप्पणी की है।  कुछ महीने पहले राजस्व मंत्री ने खुद ही कहा था कि क्या मुझे आण्डू पाण्डू समझ लिया है।

                  मालूम हो कि निखिल झा बिलासपुर में पिछले चार साल से पटवारी हैं। पहले मस्तूरी में पटवारी रह चुके हैं। एक तहसीलदार के पसंद होने कारण उन्हें बिलासपुर लाया गया।  निखिल झा इस समय लिंगियाडीह पटवारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। झा के खिलाफ सीमांकन और लेनदेन मामले में लिंगियाडीह के लोगों की एक शिकायत पर एसडीएम जांच चल रही है।

            IMG-20170507-WA0009                मालूम हो कि निखिल झा की ही तरह सोशल मीडिया में प्रशासन के खिलाफ लिखने पढने की आदत ने सूरजपुर और सुकमा के बड़े अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ा है। हाल ही में फेसबुक पर रायपुर सेन्ट्रल जेल की डिप्टी जेलर वर्षा डोंगरे ने भी नक्सलियों के खिलाफ विचार लिखे। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के आदेश पर वर्षा डोंगरे को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच की बात कही जा रही है। बावजूद इसके राज्य सरकार के कर्मचारी सरकार, मंत्री और सिस्टम के खिलाफ टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बार बार कर्मचारी संहिता को अंगूठा दिखा रहे हैं।

                      अब बिलासपुर के लिंगियाडीह पटवारी निखिल झा ने छत्तीसगढ़ पटवारी टाइम्स में राजस्व मंत्री को आंडू पांडू कह दिया है। देखना है कि सरकार क्या इसे कर्मचारी संहिता के खिलाफ मानती है।

close