राजिम महाकुंभ इस बार 10 से 24 फरवरी तक

Shri Mi
3 Min Read

4816♦कुम्भ आयोजन का यह बारहवां साल
♦त्रिवेणी संगम पर बनेगा लक्ष्मण झूला
रायपुर।
धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार रात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले राजिम महाकुंभ कल्प की तैयारियों की समीक्षा की।राजिम महाकुंभ  10 फरवरी माघ पूर्णिमा से शुरू होगा और महाशिवरात्रि के दिन 24 फरवरी को इसका समापन होगा।बता दें कि राज्य शासन ने महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम पर राजिम के पराम्परागत मेले को वर्ष 2005 से कुंभ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के बारह साल इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।इसे ध्यान में रखकर वार्षिक मेला महाकुंभ कल्प के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

                                                        धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने आयोजन स्थल का भी दौरा किया और राजीव लोचन मंदिर परिसर के पास संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।अग्रवाल ने बैठक में कहा कि राजिम के त्रिवेणी संगम पर कुंभ आयोजन का यह बारहवां साल है। इसलिए इस साल महाकुंभ के भव्य स्वरूप में आयोजन होगा।

                                                  अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने राजिम कुंभ को संत-महात्माओं की भावनाओं के अनुरूप कल्प का नाम भी दिया है। उन्होंने कहा कि शासकीय विभागों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सहयोग से इस साल के आयोजन को भी बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने त्रिवेणी संगम पर लक्ष्मण झूला बनाने 25 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। अगले वर्ष त्रिवेणी संगम पर कुलेश्वर मंदिर से लोमश ऋषि आश्रम और लोमश ऋषि आश्रम से राजीव लोचन मंदिर परिसर के नजदीक तक नदी में सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनेगी। इसके लिए भी राज्य सरकार ने 25 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close