राजीव गांधी की याद में सद्भावना रैली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150820-WA0004बिलासपुर—- कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 71 वीं वर्षगांठ पर सद्भावना रैली निकालकर याद किया। कांग्रेसियों की रैली राजीव गांधी चौक से होते हुए इंदिरा गांधी चौक तारबाहर पहुंची। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाये। जिला कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने नेता याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत की बुनियाद रखी थी। भारत में टेक्नोलाजी क्रांति लाने में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे बड़ा योगदान था। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए हमे उनके अधूरे सपनों को साकार करना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि समय ने हमसे हमारा प्रिय नेता छीन लिया। लेकिन उनकी विचारधाराएं आज भी हमें जनहित में काम करने की प्रेरणा देती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि जब राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उस दौरान उन्होंने भारत को 21 वीं सदी का सबसे ताकतवर देश बनाने का सपना देखा था। हमें उनके सपनों को साकार करना है। सबको मिलकर देश और समाज से गंदगी को साफ कर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।

                                   जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जंयति कार्यक्रम में संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का निर्माता होता है। राजीव गांधी उन्ही युवाओं में से एक थे जिन्होंने देश के युवाओं को सपना दिखाना शुरू किया। साथ ही उन सपनों को साकार करने का रास्ता भी दिया। आज युवा भटक गया है। हमें राजीव गांधी के एक शब्द को आत्मसात कर देश के निर्माण में आगे आना होगा।

                               शहर में राजीव गांधी की जयंति पर आयोजित सद्भावना दौड़ में  युवा कांग्रेस नेताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर बिलासपुर विधासभा के युवा नेताओं ने रैली के माध्यम से राजीव गांधी को याद करते हुए दौड़ में शामिल लोगों को सम्मानित भी किया।  सद्भावना रैली में युवा नेता पंकज सिंह,सिबली मिराज खान,बाबा खान आदि लोग विशेष रूप से शामिल थे।

close