बिलाससपुर— शनिवार 27 जुलाई शनिवार को 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की जरूरी बैठक राजीव भवन रायपुर में होगी। बैदठक में प्रदेश के सभी जिलों के जिला, ब्लाॅक अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संचारविभाग के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि 27 जुलाई शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेगें। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पहली बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो की होगी। दूसरी बैठक दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयों की होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष सभी मोर्चा प्रमुख और पार्टी के सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित रहेगें।
अभय ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… सरकार की छः महीनों की उपलब्धियो की जानकारी देंगे। साथ पदाधिकारियों को रिचार्ज कर उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक किस तरह पहुॅचे…मामले में सबके विचारों को सुनेंगे भी।
इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने बिलासपुर से सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और ब्लाॅक अध्यक्ष सुबह 9 बजे रायपुर रवाना होगे।