राजेन्द्र का दावा…ग्रामीणों ने भी दिया संकेत..वक्त है बदलाव…इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बिल्हा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने आधा दर्जन  से अधिक गांवों का भ्रमण कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। घर घर दस्तक देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की। जगह-जगह छोटी छोटी सभाओं को भी संबोधित किया।
         बिल्हा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद मांगा। राजेन्द्र ने ब्लॉक पथरिया के ग्राम सल्फा, चुनचुनिया, सावंतपुर खजरी, बारगाव, देवाकर, ठेलकी, बासीन, मदकू, लमति, किरना, चंद्रखुरी, खैरा, घुठिया में जनसंपर्क के दौरान छोटी छोटी सभा को संबोधित किया।
              राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि विधानसभा के किसान, युवा, गरीब,मजदूर सभी लोग मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। गांव के गांव किसानों को फसल बीमा राशि नही दी गयी। किसान आज भी सुखा राशि का इंतजार कर रहा है। मजदूरों को आज तक मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया। राशन कार्ड नहीं बनने से गरीबों का परिवार एक एक दाने को मोहताज है।
               राजेन्द्र ने दावा किया कि इस बार भी बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा। लोगों को परिवर्तन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। क्योंकि लोगों ने अनुभव कर लिया है कि वक्त बदलाव का है। इसलिए कांग्रेस की सरकार बन रही है।
TAGGED: , ,
close