बिलासपुर— बेलतरा सीट से कांग्रेस ने युवा नेता राजेन्द्र साहू ऊर्फ डब्बू को मैदान में उतारा है। डब्बू साहू ने इतिहास से एम.ए.किया है। 39 साल के राजेन्द्र साहू को क्षेत्र में डब्बू नाम से जाना जाता है। डब्बू साहू पेशे से किसान और समाजसेवी हैं। डब्बू साहू का कांग्रेस से नाता छात्र जीवन से ही है।
डब्बू साहू का जन्म बिलासपुर-अम्बिकापुर मार्ग बसे गांव सेंदरी हुआ है। सेंदरी बेलतरा विधासनभा का गांव है। डब्बू साहू 2010 से 2015 के बीच सेंदरी के सरपंच रह चुके हैं। इस दौरान उन्होने गांव में विकास का जमकर काम किया। जनता से सीधा संवाद किया। जातीय समीकरण के अलावा डब्बू साहू का समाज के एक एक जाति,धर्म से घरेलू और जीवन्त रिश्ता है। वर्तमान में डब्बू साहू कि पत्नी सेंदरी की सरपंच भी हैं।
राजेन्द्र साहू ने जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। महामाया समित सेंदरी के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा शिक्षा,धर्म,सांस्कृतिक समेत कई समितियों में अाज भी सम्मानित पदों पर हैं। वर्तमान में जिला युवा साहू संघ के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
डब्बू साहू कांग्रेस संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में भी कई पदों पर हैं। पूर्व प्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा के विशेष आंमत्रित सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा 1999-2002 में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई बिलासपुर के अध्यक्ष रहे हैं। 2002-2004 में ब्लाक कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2006 से 2008 के बीच बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में डब्बू ने समन्वयक की जिम्मेदारियों को संभाला है। जि2014 से 2018 के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर रहकर डब्बू साहू ने अपना छाप छोड़ा है। वर्तमान में भी डब्बू साहू जिला कांग्रेस कमेटी विजय केशरवानी के निर्देश पर 2018 से महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।