राजेन्द्र ने नामांकन फार्म लेने के बाद कहा…कहीं कोई नाराजगी नहीं…11 दिसम्बर को कांग्रेस को मिलेगा जनादेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बेलतरा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ऊर्फ डब्बू ने अपने समर्थकों और वकील के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदा। प्रक्रिया के बाद राजेन्द्र साहू पत्रकारों से मुखातिब हुए। डब्बू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जों दिया है। टिकट वितरण में किसी प्रकार की तरफदारी नहीं हुई है। कांग्रेस हाईकमान के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में इस समय परिवर्तन की हवा चल रही है। जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। प्रदेश की जनता 11 दिसम्बर को कांग्रेस के समर्थन में जनादेश देगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               आज अपने साथियों और वकील के साथ बेलतरा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ऊर्फ डब्बू ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म लिया। टिकट मिलने के बाद उत्साहित राजेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश में इस समय परिवर्तन की हवा चल रही है। ना केवल बेलतरा बल्कि प्रदेश के एक एक सीटों पर भाजपा की करारी हार होगी। 11 दिसम्बर को जनता कांग्रेस के समर्थन में आदेश देगी।

               डब्बू ने सवालों के जवाब में बताया कि बेलतरा में कहीं कोई विरोध नहीं है। मैने आज ही नामांकन फार्म लेने के लिए निकलने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कौशिक से आशीर्वाद लिया है। उन्होने मिलकर भाजपा को हराने का संकल्प लिया है। रमेश कौशिक नाराज हैं…यह सब बातें केवल अफवाह है। डब्बू ने बताया कि पिछले एक दशक से कांग्रेस का सेवक बनकर काम किया। मुझ पर भरोसा जताकर हाईकमान ने जनता की सेवा का अवसर दिया है। विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। डब्बू ने यह भी बताया कि इस समय भाजपा सरकार के प्रति जनता में नाराजगी और हाहाकार है। कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी।

close