राज्योत्सव में पीएम करेंगे एकात्म मार्ग का लोकार्पण…मुख्यमंत्री

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

raman bdरायपुर—भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्योत्सव की जानकारी दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम सब का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री की सभा को यादगार और ऐतिहासिक बनाएं। यह तभी संभव होगा जब हम बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हों।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    राज्योत्सव तैयारी को लेकर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्प कार्यकाल में ही न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता और स्वीकार्यता अर्जित किया है। हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक ने तो उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को चार चांद लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता उनके भाषण को सुनने के लिए उत्सुक है। हमें केवल अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

              रमन सिंह ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को मंत्रालय के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दिल्ली के राजपथ की तरह बने मार्ग का नाम एकात्म मार्ग होगा। प्रधानमंत्री 100 करोड की लागत से बनाए गए सड़क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच दिवसीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ अंचल के कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कलाकार शामिल होंगे। गायक सोनू निगम और शान भी सम्मिलित होंगे। 3 नवम्बर को विशेष आकर्षण का केन्द्र इंडोनेशिया का 70 सदस्यीय दल भी कार्यक्रम पेश करेगा।

                               प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अटल बिहारी के प्रधानमंत्रीत्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया। उस समय यहां भाजपा की सरकार नहीं थी। उसके बाद शासन की बागडोर डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पास है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के जरिए राज्य की दशा और दिशा बदल दी है। किसी समय का पिछड़ा माना जाने वाला छत्तीसगढ़ क्षेत्र अब विकासशील राज्य की श्रेणी में आ चुका है। कौशिक ने कहा कि इस उपलब्धि से राज्य की जनता को खुशी देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे।

                          राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री  सौदान सिंह ने कहा कि राज्योत्सव कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है यह एक भावनात्मक मुद्दा है। छत्तीसगढ़ की जनता  मानती है कि राज्य बनने के बाद आज छत्तीसगढ़ ने जो विकास किया है वह अकल्पनीय था और जनता इस तरक्की और खुशहाली से आल्हादित होकर स्वस्फूर्त राज्योत्सव में शामिल होना चाहती है। सौदान सिंह ने कहा फिर भी हमारे कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यातायात के साधनों के अभाव में कोई व्यक्ति इस राज्योत्सव में शामिल होने से वंचित न हो जाए।

close