राज्य वन सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित

Shri Mi
1 Min Read

psc_newरायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 28 अगस्त 2016 को लिए राज्य वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा 2016 के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।राज्य वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा 2016 (वन विभाग) के अंतर्गत सहायक वन संरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल के लिए 16 एवं 46 कुल 62 विज्ञापित किये गये थे। विज्ञापित पदों का 03 गुना/186 अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर प्रावधिक आधार पर चिन्हित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        राज्य वन सेवा (संयुक्त) 2016 के लिए इंटरव्यू 23 नवम्बर 2016 से आयोजित किया जाना है। इंटरव्यू का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। राज्य वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा 2016 के लिखित परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूपीएससी डॉट सीजी डॉट जीओेवी डाट इन http://www.psc.cg.gov.in/ पर अपलोड कर दिये गये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close