नईदिल्ली।राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। उच्च सदन की 55 सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होंगे और इसमें 17 राज्यों की रिक्त सीटों के लिए चुनाव होंगे। नामांकन 13 मार्च तक भरे जा सकते हैं और नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 मार्च है। चुनाव संपन्न होने के बाद 26 मार्च की शाम मतगणना होगी। अधिकतम 7 सीटें महाराष्ट्र में खाली हैं। इसके बाद तमिलनाडु है। यहां से 6 सदस्य चुने जाने हैं। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
इसके अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच और ओडिशा, गुजरात तथा आंध्र प्रदेश से चार-चार सांसदों का चुनाव होगा। इसके अलावा, असम, राजस्थान और मध्य प्रदेश से तीन-तीन और तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ और झारखंड से दो-दो सीटों के लिए भी चुनाव होंगे। इसके साथ हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय से एक-एक सदस्य चुने जाएंगे।