राफेल पर युंका की सभा : मोदी देश के चौकीदार नहीं – अंबानी के भागीदार

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।आज भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेश पर तखतपूर विधानसभा मे लडाकु राफेल विमान मे मोदी सरकार द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है उसके विरोध मे बिहारी देवांगन जिला महासचिव युवा कांग्रेस एवं राजेश देवांगन विधानसभा अध्यक्ष के सयुंक्त नेतृत्व मे गाँधी पुतला के सामने नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया।आज के नुक्कड़ सभा मे प्रमुख वक्ता के रूप मे युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संदीप वाल्मिकी एव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने अपने उदबोधन मे कहा कि मोदी देश का चौकिदार नही अंबानी का भागीदार है जो राफैल को 600 करोड़ मे युपीए शासन मे खरीदी हो रहा था उसे 1600 करोड मे खरीदी किया गया। उदबोधन के रूप मे जगजीत सिंह मक्कड़, जितेन्द्र पांडेय, शिवबालक कौशिक, शिबली मेराज खान, सुरेश ठाकुर, टेकचंद कारडा, रेहान राजा ,संजय भास्कर, बिहारी देवांगन ने अपने अपने उदबोधन दिए संचालन शिव बालक कौशिक ने एवं आभार प्रदर्शन राजेश देवागन नै किया।

आज के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उदय वासुदेव, शिवेन्द कौशिक ,अनिल कौशिक, घनराम सिगरौल ,मनोज साहू, लक्ष्मण वर्मा ,राहुल श्रीवास, बीरू साहू, राजवीर हुरा, राजकुमार यादव, योगेश गन्धर्व, चन्द्रप्रकाश देवागन, बसत साहु, मुस्तुफा वनक, अशमीत सिह, चंचल सोएब अंसारी,मनीष देवांगन,शेरश लाल मिकी मसीह, अलिश बंजारे,प्रांजल डहारे,प्रथम खुराना अन्य युवा कांग्रेस उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close