रामके कम्पनी ने उठाया शहर क्लीन का जिम्मा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
solid_wasteबिलासपुर—बिलासपुर को क्लीन और ग्रीन बनाने की जिम्मेदारी रामके कम्पनी हैदराबाद को दी गयी है। नगर निगम ने साॅलिड मैनेजमेन्ट परियोंजना के लिए रामके कम्पनी हैदराबाद से अनुबंध किया है। अनुबंध के बाद आज रामके  कम्पनी के इंजीनियरों ने महापौर किशोर राय से सौजन्य मुलाकात की।कम्पनी कर्मचारियों ने बताया कि जल्द ही सालिड बेस्ड मैनेजमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                          रामके कम्पनी हैदराबाद का आज निगम के बीच सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट परियोजना अनुबंध पर अनुबंध का काम पूरा हुआ। अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर के बाद रामके कम्पनी के इंजीनियर मजबूल सुमानी और अमित दुबे ने निगम अधिकारियों के साथ महापौर किशोर राय से मुलाकात की। बिलासपुर के विकास को लेकर विस्तार से चर्ची भी हुई। कम्पनी इंजीनियरों ने महापौर को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
                                                                      रामके कम्पनी के इंंजीनियरों ने महापौर को बताया कि बिलासपुर में अपना काम शुरू कर दिया है। अनुबंध की शर्तो के अनुसार आने वाले दो महीनों के भीतर पहले प्रथम चरण में वार्ड एक से लेकर बीस तक के वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और ट्रांस्पोर्टेशन का काम शुरू कर दिया गया है। कम्पनी ने सर्वेक्षण का काम भी शुरू कर दिया है। कुछ महीनों में निगम सीमा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कचरे से खाद बनाने का काम भी समय के साथ प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर निगम ने कम्पनी को विकास भवन में एक कक्ष भी आबंटित किया है।
                             बातचीत के बाद महापौर किशोर राय, निगम अध्यक्ष अशोक विधानी,  एमआईसी सदस्य श्याम साहू और रामके कम्पनी के इंजीनियर, निगम अधिकारियों के साथ सेन्दरी स्थित प्रोसेसिंग प्लांट कछार का भी निरीक्षण किया। महापौर किशोर राय ने कम्पनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यशीघ्रता से प्रारंभ करने के साथ ही समयावधि में पूरा भी करें। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओकार शर्मा, सहायक अभियंता अनुपम तिवारी सहित कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थें।
close