रायपुर को हरा-भरा बनाने चलेगा वृक्षारोपण अभियान

Shri Mi
2 Min Read

gree_rprरायपुर। रायपुर के पर्यावरण को अधिक स्वस्थ और हरा-भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस बार मानसून के दौरान आगामी पंद्रह जून से 10 जुलाई तक सघन वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इस सिलसिले में पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ इंफोटेक एण्ड बायोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) कार्यालय के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमन कुमार सिंह ने कहा – रायपुर शहर को स्वच्छ और हरित शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। प्रदूषण नियंत्रण में पेड़-पौधों के योगदान को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। इसी उद्देश्य से आगामी मानसून के मौसम में 26 दिनों का यह विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ आम जनता और समाज सेवी संगठनों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बैठक में अमन कुमार सिंह ने शहर में खाली जमीनों, स्कूल परिसरों, सड़क किनारे की जमीनों तथा सड़कों के विभाजकों (डिवाईडरों) को सुरक्षित रूप से वृक्षारोपण के लिए चिन्हांकित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में खासकर आठ से दस फीट वाले अधिक ऊंचाई वाले पौधों को शामिल किया जाए। साथ ही उन्हें लगाने के बाद सूखे मौसम में उनकी नियमित सिंचाई की भी व्यवस्था की जाए।

                           बैठक में कमिश्नर रायपुर ठाकुर राम सिंह, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव संजय शुक्ला, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी,  छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव देवेन्द्र सिंह, कलेक्टर ओ.पी. चौधरी और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close