रायपुर में पांच स्थानों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raipur-congress-bhavan201-01-2015-05-17-99N (1)रायपुर—- शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ को अल्प वर्षा के कारण सूखा ग्रस्त घोषित करने समेत कई मांगो को लेकर रायपुर में पांच स्थानों पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। शहर कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बांधों  से किसानों को सिंचाई के लिए तत्काल पानी देनें, किसानों को धान खरीदी पर घोषित बोनस 300 प्रति क्विंटल और पूर्व में बाकी रह गए बोनस की राशि तत्काल देनें, मनरेगा के तहत तत्काल रोजगार को उपलब्ध करानें की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         शहर कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज में मृत किसानों केजुराम बारले की मृत्यु की न्याययिक जांच करानें और उसके परिवार को 20 लाख मुआवजा देनें की मांग पर भी सरकार पर दबाव बनाएंगे। शहर कांग्रेस कार्यालय प्रवक्ता धनंजय ने बताया कि  आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप की धरम पत्नी शांति कश्यप के लोहांडीगुड़ा में फर्जी परिक्षार्थी प्रकरण पर एफ.आई.आर. दर्ज करनें एवं नान घोटाला, धान घोटाला, पेंडारी नसबंदी कांड, इन्द्रा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, मीना खल्को हत्या कांड की  सी.बी.आई. जाच  की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहर जिला और ब्लाक स्तर पर 08 सितम्बर 2015 को 11 बजे से एक दिवसीय धरना का आयोजन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगा।

                                  धरना प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, पूर्व विधायक, महापौर, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, समस्त जिला पदाधिकारी व कांग्रेस परिवार सम्माननीय सदस्य अपने ब्लाॅक क्षेत्रों में शामिल होंगे।

close