रायपुर से मुंबई और गोवा के लिए नई फ्लाइट शुरू, 5 दिसंबर से मिलेगी एक और नई फ्लाइट

Shri Mi
3 Min Read

Indigo Go, Air Flight, Cancel, Dgca, Engine Fail,रायपुर-छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रा करने वालों को फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस नेगोवा-मुंबई-रायपुर-कोलकाता-बेंगलुरू के लिए नई फ्लाइट शुरू की है।1 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शुरू नई सेवा में पहले दिन फ्लाइट फुल गई। नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही अब गोवा के लिए एक दिन में दो फ्लाइट मिलेगी। जिसमें एक फ्लाइट इंदौर होते हुए गोवा जाएगी तो वहीं दूसरी फ्लाइट से मुंबई होते हुए रायपुर आ सकता है। फ्लाइट क्रमांक 6 ई 712 गोवा-मुंबई-रायपुर होगी और फ्लाइट क्रमांक 6 ई 716 रायपुर-कोलकाता-बेंगलुरू होगीं रायपुर पहुंचने का समय शाम 6.40 बजे तथा यहां से छूटने का समय 7.05 बजे है। इस फ्लाइट के शुरू होने से मुंबई तथा कोलकाता व बेंगलुरू के साथ गोवा भी राजधानी से जुड़ जाएगां।रायपुर से कोलकाता जाने के लिए भी अब तीन फ्लाइटें हो गई हैं। इसके अलावा अब यात्रियों को बेंगलुरू भी आना-जाना भी आसान हो गया है। इस नई उड़ान के साथ ही अब रायपुर से एक दिन में 1000 से ज्यादा यात्री मुंबई आना-जाना कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
 रायपुर से सबसे ज्यादा उड़ानें अब मुंबई और हैदराबाद के लिए हैं। मुंबई के लिए छह और पांच उड़ानें हैदराबाद के लिए संचालित की जा रही है। इधर दूसरी ओर दिल्ली रनवे का काम पूरा होने के बाद अब दिल्ली के लिए भी हर दिन पांच फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। पिछले महीने रद्द तीन फ्लाइटें अब फिर से शुरू हो गई हैं।

यह भी पढे-रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के इन छह बड़े शहरों में पटाखों पर जारी रहेगा दो महीने का प्रतिबंध

एलायंस एयर की 72 सीटर फ्लाइट रायपुर से रांची-कोलकाता व भुवनेश्वर को जोड़ने वाली पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी और भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी और 3.15 बजे रांची पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 रांची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढे-उधारी वापस मांगना पड़ा भारी…आरोपी ने भाई बहन को बीच सड़क में पीटा…आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 720 रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 720 रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close