राय कांग्रेस से निलंबित…टीएस और भूपेश लड़ाएंगे चुनाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

bhupesh1रायपुर—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस समन्वय समिति की प्रथम बैठक के बाद पत्रकारों से बताया  कि इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर से शुरू हो कर साल भर कार्यक्रम मनाया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस सभी की लड़ाई प्रदेश स्तर पर लड़ेगी। भूपेश ने  बस्तर में दो नाबालिक युवको को नक्सली बताकर फर्जी एन्काउंटर पर भी चिंता जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       भूपेश ने बताया कि प्रदेश में धान अल्प वर्षा और अतिवृष्टि के बावजूद अच्छी हुई है। सरकार को किसानो का एक-एक दाना खरीदना चाहिए।धान का समर्थन मूल्य 2100 रू और 300 रू. बोनस दिया जाये। 30 अक्टूबर को दीपावली है। बारदाना खरीदी कर ली गयी है। जिन किसानों का पंजीयन हो चुका है उनको एडवांस दिया जाना चाहिये ताकि दीपावली के पहले किसानों को अपने धान को औने-पौने दाम में बेचना ना पड़े।

              भूपेश ने बताया कि मनरेगा कार्यो के बकाया करोड़ों रू. का भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि राज्योत्सव चंद मुट्ठी भर उद्योगपतियों के लिये है। स्वच्छता अभियान का भुगतान नहीं हुआ है। बस्तर में बोलने की आजादी नहीं है। आदिवासियों को पुलिस चुन चुन कर मार रही है। आदिवासी महिलाओं के साथ अनाचार, दुराचार हो रहा है।

                           भूपेश ने पत्रकारों को बताया कि जंगल सत्याग्रह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी निर्देश पर होगा। निर्देश के बाद व्यापक स्तर पर सत्याग्रह का आंदोलन किया जाएगा। कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए भूपेश ने कहा कि राजधानी रायपुर में गोलियां चल रही है, हत्या हो रही है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

                  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने पत्र वार्ता में बताया कि कि, हर तीन महीने में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक रायपुर में होगी । समन्वय समिति में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी है। आगामी बैठक में समीक्षा की जायेगी। मोतीलाल वोरा ने कहा कि भाजपा की सरकार वादो तो बड़ी-बड़ी करती है लेकिन करती कुछ नहीं। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के किसानों को धान के समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत वृद्धि के साथ भुगतान करेंगे, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया।

गुण्डरदेही विधायक निलंबित…हरिप्रसाद

               अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद  ने पत्रकारो को बताया कि कांग्रेस विधायक आर.के. राय को समन्वय समिति के सदस्यों की सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अनुशासन समिति को आर.के. राय के निष्कासन की कार्यवाही के लिये कहा गया है। जानकारी भेज दी गयी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है। लोगों का आना जाना  लगा रहता है। राय के जाने से भी आदिवासियों का ही भला होगा। हरिप्रसाद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल नेता टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में 2018 का चुनाव लड़ा जाएगा।

                      बैठक और पत्रकारवार्ता में समन्वय समिति के सदस्य राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चरण दास महंत, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, विधायक देवती कर्मा, पूर्व विधायक गंगा पोटाई, शिव कुमार डहरिया, विधायक रामदयाल उइके, पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह, पूर्व सांसद कमला मनहर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, इंग्रिड मेकलाउड, राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, मीडिया विभाग के चेयरमेन ज्ञानेश शर्मा, मीडिया सचिव सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र छाबड़ा, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी उपस्थित थे।

close