राशन के साथ दूध का किया गया वितरण..विधायक ने कहा..स्थिति सामान्य होने तक जनता घर में ही रहे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय के समर्थकों ने आज शहर के विभिन्न और चिन्हित स्थानों पर घर घर पहुंच दूध का वितरण किया। साथ ही अनाज और राशन की भी व्यवस्था की है। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। समर्थकों की तरफ से सेवा कार्य किया जाता रहेगा। साथ लोगों को बताया जाएगा कि कोरोना से लड़ने के लिए घर में सोशल डिस्टेंसिंग के रहना बहुत ही जरूरी है। शासन प्रशासन उनकी सेवा में हमेशा तत्पर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  स्थानीय विधायक के समर्थकों  ने आज राशन समेत अन्य सामानों के साथ दूध का भी वितरण किया। ताजा दूध घर घर पहुंचकर दिया गया। खासकर उन स्थानों पर जहां दूध की सेवाओं पूरी तरह से ठप है। खासकर बच्चों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए शैलेष पाण्डेय ने अपने समर्थकों को डेयरी से ताजा दूध खरीद कर वितरण का आदेश दिया है। इस दौरान उनकें समर्थकों ने कई लीटर दूध का वितरण किया है।

            फराज खान ने बताया कि आज जरहाभाटा, मिनीबस्ती, कस्तूरबा नगर और तालापारा में दूध का वितरण हुआ है। साथ ही लोगों को सख्त निर्देश भी दिया गया है कि जरूरत की सामान एक फोन पर घर पहुंच जाएगा। लेकिन किसी को बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है। फराज ने जानकारी दी कि दूध के अलावा गरीबों में दाल चावल सब्जी ,आटा और साबून का भी वितरण किया गया है।

                     खासकर बच्चों के लिए गरीबों से लेकर आम जनता के बीच दूध दिया गया है। इस दौरान लोगों को बताया गया कि शासन प्रशासन आप लोगों के साथ है। वही विधायक ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। जनता की जरूरतों को निजी स्तर पर पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा। इसके अलावा शासन प्रशासन स्तर पर भी उनकी जरूरतें पूरी होंगी।

close