राष्ट्रकवि की जयंति पर कविता पाठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

labबिलासपुर— बिलासपुर रेल मंडल ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त को जयंती पर याद किया। राष्ट्रकवि की जयंति पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की रवि नेवाड़े, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी ने की। इस दौरान राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी विशेष उपस्थिति थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राष्ट्रकवि मैथलीशरण मैथलीशरण गुप्त को रेल प्रशासन ने जयंति पर याद किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में निवाडे ने मैथिलीशरण गुप्त के छायाचित्र पर माल्या्र्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। विशिष्ट अतिथि और उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्रकवि को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर राजेश कुमार, टंकण अधीक्षक,भजन प्रस्तुत किया। शनिराम उरांव, वरिष्ठ अनुवादक ने मैथिलीशरण गुप्त के व्यक्तित्व और कृतित्व प्रर प्रकाश डाला। वीरेन्द्र सिंह, तकनीशियन और प्रदीप कुमार मिश्रा ने मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं का पाठ किया ।

                 राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी ने राष्ट्रकवि गुप्त की जीवन यात्रा और उनकी रचनाओं की विशिष्टता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि निवाड़े ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविताएं जीवन की सच्चाइयों से परिचित कराती है। गुप्त जी की रचनाओं से जीवन के यार्थाथ का बोध होता है।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन ललन कुमार दास, कनिष्ठ अनुवादक ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री पी.के.पांडेय, पवन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, शब्बीर हुसैन भारमल, संतोष कुमार भारद्वाज, हबीब रहमान सिकदार, अमनप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

close