राष्ट्रपति के लिए बना जिमिकान्दा और कढ़ी..डीनर में मटर मेथी, खिचड़ी शामिल..अलग से तैयार हुआ भोजन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर सेना का हेलीकाफ्टर दोपहर ठीक साढ़े 12 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा  हेलीपैड लैण्ड किया। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला पन्द्रह मिनट के अन्दर छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति ने आराम किया और अपने साथ लाए गए भोजन में छत्तीसगढ़ की मशहूर कडी और जिमिकान्दा का स्वाद लिया। शाम का खाना भी स्टाफ और राष्ट्रपति के अलग अलग बनाया गया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के तैयार व्यंजन में छत्तीसगढ़ का मशहूर डिश जिमिकान्दा की सब्जी और कड़ी को शामिल किया गया है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति का दोपहर में साथ ही आया था। लेकिन मीनू में छत्तीसगढ़ भवन में तैयार जिमीकान्दा की सब्जी और कढी को भी शामिल किया गया। 

              सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति और उनके 15 सदस्यीय स्टाफ का भोजन अलग अलग तैयार किया गया। दोपहर में राष्ट्रपति के लिए स्थानीय खानसामा के साथ सेन्ट्रल पाइंट के खानसामा ने जिमीकान्दा की सब्जी और कढ़ी को तैयार किया। 

       सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति और उनके 15 सदस्यीय स्टाफ का भोजन समान है। लेकिन दोनों भोजन अलग अलग तैयार किया गया है। शाम को दोनों जगह पालक मसाला, मटर मेथी,मटर  पनीर, खिचड़ी और दाल तैयार किया गया।

                 जानकारी हो कि राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए छत्तीसगढ़ भवन में अलग से किचन शेड तैयार किया गया है। किचन में स्थानीय खानसामा ने सेन्ट्रल पाइंट के खानसामा के साथ भोजन तैयार किया। लेकिन राष्ट्रपति का भोजन अलग से शेफ ने बनाया है। यद्यपि दोनों का मीनू समान ही है।                                 

close