राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को बांटी गोलियां ,कलेक्टर ने किया शुभारंभ

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली।राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मुंगेली जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी एवं कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जवाहर नवोदय विद्यालय चातरखार में बच्चों को एल्बेंडाजोल (कृमि नाशक गोली) खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाये। छूटे हुए बच्चों को भी गोली खिलाना सुनिश्चित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी ने बच्चों को साफ-सुथरा रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सीपी आगरे ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के एक वर्ष से 16 वर्ष तक के 3 लाख 42 हजार 641 बच्चों को कृमि नाशक गोली दी जाएगी। छूटे हुए बच्चों को 16 अगस्त को माॅप अप दिवस को गोली दी जाएगी। समस्त बच्चों को आंगनबाड़ी, स्कूल तथा उच्च शिक्षण संस्थान के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम उत्कर्ष तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार, जिला नोडल अधिकारी (एनडीडी) डाॅ. रविशंकर प्रसाद देवांगन, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मनीष गुप्ता, जिला समन्वयक (एनडीडी) सादिक अली आजमी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close