राहत ! RBI के कर्मचारी नहीं जाएंगे दो दिवसीय हड़ताल पर,फैसले को टाला

Shri Mi
2 Min Read

Reserve Bank Of India, Rbi, Repo Rate, Repo And Reverse Repo Rate, Inflation,नई दिल्ली-RBI  के अफसर और कर्मचारियों ने सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। रिजर्व बैंक कर्मियों के मंच ने 4 और 5 सितंबर को अवकाश पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे अब टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एंप्लॉइज (UFRBOE) ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो RBI के शीर्ष प्रबंधन से बातचीत के बाद सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला जनवरी 2019 के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अंशदायी भविष्य निधि (CPF) का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को पेंश योजना का लाभ लेने की छूट हासिल करने की मांग और साल 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को अतिरिक्त भविष्य निधि (APF) का फायदा देने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। आरबीआई ने इन दोनों मांगों पर विचार करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का इरादा फिलहाल टाल दिया है.

बताया जा रहा है कि आरबीआई के कर्मचारी अगर हड़ताल पर जाते तो इसका पूरा काम ठप हो जाता। फॉरेक्स और मनी मार्केट की ज्यादातर गतिविधियां लगभग बंद हो जातीं। बैंक की अल्पकालिक लेनदेन भी बंद रहता, जिसका असर कैश और कॉन्ट्रैक्ट दोनों सेग्मेंट में दिखता।वित्तीय लेनदेन भी प्रभावित हो सकता था।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close