बिलासपुर– कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अगस्त को शुक्रवार को रायपुर प्रवास करेंगे। राहुल गांधी दो बजकर बीस मिनट पर नियमित विमान से माना एअर पोर्ट रायपुर उतरेंगे. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और कांग्रेस प्रदेश संंचार विभाग प्रमुख शैलेश नीतिन त्रिवेदी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता और मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता एअरपोर्ट पर कतारबद्ध होकर स्वागत करेंगे।
शैलेश नीतिन और शैलेश पाण्डेय ने बताया कि दस अगस्त को ठीक दो बजकर बीस मिनट पर राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे। एअरपोर्ट पर संगठन नेता और मोर्चा कार्यकर्ता राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एअरपोर्ट से सीधे नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जाएंगे। कार्यालय के सामने सेवादल गार्ड ऑफ आनर देगा। इसके बाद ठीक 3 बजकर 30 मिनट पर राहुल गांधी नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का लोकार्पण करेंगे।
कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को झण्डा देकर जन जंंगल जमीन को बचाने सत्याग्रह को हरी झण्डी दिखाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी चिकित्साजगत से जुड़े प्रतिनिधियों और व्यापारी प्रमुखों से राजीव भवन में नवनिर्मित सभागार में चर्चा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम के बाद विधायकों एआईसीसी पीसीसी सदस्यों और मोर्चा संगठन प्रमुखों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद राहुल गाधी शाम सात बजकर 40 मिनट पर नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख ने किया निरीक्षण
शैलेश नितीन त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख भूपेश बघेल ने नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन का निरीक्षण किया। अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया है। इसके अलावा भूपेश बघेल पदाधिकारियों के साथ बैठकर जरूरी जानकारियों को भी साझा किया है।