राहुल गांधी नाकाबिल और अनुभवहीन नेता…असलम शेर खान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20170301143033 बिलासपुर— राहुल गांधी नाकाबिल और अनुभवहीन नेता हैं। उनके नेतृत्व में ऐसा कुछ नहीं है जिसके आधार पर बोला जा सके कि कांग्रेस में सुधार की संभावना है। कांग्रेसी केवल नेहरू गांधी परिवार के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं। जबकि पार्टी में कई योग्य और कद्दावर नेता भी हैं। हां सोनियां गांधी ने कांग्रेस को संगठित करने का प्रयास किया। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी में कोई चमत्कारिक नेता नहीं रहा। यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारत के ओलंपियन हाकी स्टार असलम शेर खान ने कही।असलम शेर खान ने कहा कि राहुल गांधी पर नेतृत्व थोपा गया है। यदि कांग्रेस नेता का चेहरा बदल दे तो कुछ संभावना है कि सत्ता में दुबारा लौट आये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               फ्रेशर्स क्लब सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए असलम शेर खान ने कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता का अभाव है। उन्हें खुद नहीं मालूम क्या बोलते और करते हैं। असलम शेर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा के लिए कांग्रेस का नेतृत्व जिम्मेदार है।

                                                एक सवाल के जवाब में पूर्व ओलंपियन ने कहा कि राहुल गांधी की जगह कांग्रेस पार्टी की कमान किसी दुसरे चेहरे को दिया जाए तो बहुत कुछ संभावना है कि पार्टी जीवित हो जाए। लेकिन ऐसा करना बहुत मुश्किल है। क्योंकि दिल्ली के कुछ तथाकथित यानि शो काल्ड नेता नेहरू गांधी परिवार को आगे कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बने या बने लेकिन शो काल्ड नेताओं का स्थान पक्का हो गया है। असलम शेर ने बताया कि ऐसे नेताओं का मैदानी जनाधार नहीं है। दिल्ली स्थित घर के बेडरूम में बैठकर रणनीति बनाते हैं। IMG20170301144058

                                       पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए असलम शेर खान ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। बहुत पहले उन्होने कई बार मीडीया से कहा है कि कांग्रेस में कुछ गलत लोग हैं। कांग्रेस में गरीबों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। दलितों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जायजाद समझ लिया है। इन बयानों से जाहिर होता है कि राहुल गांधी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। बावजूद इसके जनाधारहीन बेडरूम कांग्रेसियों ने नेहरू गांधी परिवार के नाम पर राहुल को राजनीति में लाया। राहुल को राजनीति की समझ नहीं है। इसका फायदा बेडरूम कांग्रेसी आज भी उठा रहे हैं।

                     पूर्व हाकी स्टार ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य अच्छा नहीं हैं। इससे ज्यादा कांग्रेस की और क्या दुर्गति हो सकती है कि कभी पूरे देश की सरकार चलाने वाली पार्टी की सदस्य संख्या घटकर 44 हो गयी है।

खिलाड़ियों का सम्मान

                     पत्रकार वार्ता से पहले राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट जीतकर लौटे हाकी खिलाड़ियों का असलम शेर खान, महापौर किशोर राय, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। अटल श्रीवास्तव ने हाकी में बिलासपुर के योगदान को सबके सामने रखा। आधारभूत संरचनाओं को लेकर चिंता जाहिर की। कार्यक्रम को महापौर किशोर राय ने भी संबोधित किया। हाकी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही खेल विकास को लेकर सरकार के प्रयासों के बारे में भी बताया।

Share This Article
close