राहुल फेल यानि राफेल…केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा…मंदिर वहीं बनाएंगे..जहां राम की जन्मभूमि…जीतेंगे तीनों राज्य

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर–-इस बार का चुनाव एतिहासिक दिशा देने वाला साबित होगा। जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय देश के 6 राज्यों में भाजपा और 16 राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। आज देश के मात्र चार राज्यों में कांग्रेस और राज्यों में भाजपा और उसकी समर्थित सरकार है। पचास साल के शासन में कांग्रेस ने गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को भगाने का काम किया है। गरीब और गरीब हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबों को वोट बैंक बनाया। भाजपा सरकार ने ना केवल गरीब बल्कि किसानों और मजदूरों के हित में काम किया। यह बाते पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेंकर ने कही। जावड़ेकर ने बताया कि समम आने पर मंदिर वहीं बनेगा जहां रामलला विराजमान हैं। जावड़ेकर ने राफेल डील का मतलब राहुल फेल बताया। उन्होने कहा राफेल का मतलब राहुल फेल..और राहुल फेल का मतलब राफेल होता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     प्रदेश में पन्द्रह साल से भाजपा की सरकार है..फिर क्या जरूरत पड़ गयी कि एक मंत्री और 15 विधायकों का टिकट काट दिया गया। सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम पचास साल तक एक ही व्यक्ति या चेहरे पर निर्भर नहीं हैं। सबको मौका मिलना चाहिए। एक प्रक्रिया होती हैं। उसी प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। चौथी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

              जावड़ेकर ने बताया कि इन्दिरा गांधी के समय कांग्रेस के साथ गरीब हुआ करते थे। जब गरीबों को समझ में आया कि उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह हो रहा है तो उन्होने भाजपा का दामन पकड़ा। आज देश का एक एक गरीब भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उनका तेजी से विकास भी हो रहा है। उन्हें भाजपा की सरकार अपनी दिखाई देती है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से आज देश का चहुंमुंखी विकास हो रहा है। पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। पिछली बार हम जगदलपुर से 4 सीट पर जीत हासिल किए थे। इस बार संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

                          जावड़ेकर ने कहा मध्यप्रदेश जीतेंगी ही। लेकिन राजस्थान का ट्रेंड भी बदलेगी। अल्टरनेटिव नहीं..बल्कि इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी। उत्तर पश्चिम में मिजोरम को छोड़कर 7 राज्यों में भाजपा की सरकार है। जल्द ही मिजोरम में भी भाजपा की सरकार होगी।

गरीबों का विकास

     जावड़ेकर ने बताया कि जब जब चुनाव आता है। कांग्रेस पार्टी गरीबों और देशवासियों को झुनझुना थमा कर सरकार बनाई। लेकिन भाजपा ने जब सरकार बनाई….देश और गरीबों का विकास ही हुआ है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों के पैदावार के साथ न्याय किया। धान का समर्थन मूल्य निर्धारित किया। मोदी सरकार का दावा है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में रिकार्ड उत्पादन

          जावड़ेंकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गांव गरीब और किसानों को ध्यान में रखकर भाजपा की प्रदेश सरकार ने काम किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां किसानों को पम्प लगाने के लिए एक लाख रूपए बिजली तार खिंचवाने के लिए अनुदान का एलान किया गया है। उन्होने बताया कि यहां किसानों की स्थिति अच्छी है। जानकारी नहीं है कि यहां कोई किसान आर्थिक परेशानी से आत्महत्या किया है। एक समय था जब पंजाब का नाम फसल उत्पादन में गिना जाता था। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी नाम शामिल हो गया है। एक समय छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन 5 लाख मिट्रीक टन हुआ करता था। आज उत्पादन क्षमता बढ़कर 70 लाख मीट्रिक टन को पार कर दिया है।

                        सवाल जवाब के दौरान जावड़ेंकर ने इंकार किया कि खेती का रकवा घटा है। उत्पादन में किसी प्रकार की गिरावट आयी है। किसानों की आत्महत्या करने को इंकार किया।

राफेल मतलब राहुल फेल

             क्या कारण हैं कि राफेल के सवाल पर भाजपा बोफोर्स पर केन्द्रित हो जाती है। मामले में सच्चाई क्या है। सवाल के जवाब में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि राफेल डील में कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ है। सब कुछ पहले की तरह है। उन्होने कहा कि राफेल का मतलब राहुल फेल और राहुल फेल का ही मतलब राहुल है। बताना चाहुंगा कि डील के समय ही निर्धारित हुआ था कि तीन नाम दिया जाए। अनिल अम्बानी की कम्पनी का भी नाम था। इसलिए उन्हें दसाल ने एसेसमेन्ट में भागीदार बनाया है।

विकास प्रमुख मुद्दा

                           इस बार चुनाव का मुद्दा क्या होगा..क्या राम मन्दिर भी मुद्दे में शामिल होगा। सवाल के जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जिससे देश और समाज का विकास हो…वही भाजपा का मुद्दा है। कहने का मतलब कि विकास ही भाजपा का मुद्दा होगा। उन्होने दुहराया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है..फिर भी राम मन्दिर वहीं बनाएंगे जहां राम की जन्मभूमि है।

जीतने वाले को मिली टिकट

                 सवाल जवाब के पहले जावड़ेकर ने कहा कि जनता कांग्रेस एक परिवार की पार्टी रह गयी है। लेकिन जब पूछा गया कि भाजपा में भी टिकट वितरण के दौरान परिवार को महत्व दिया है। सवाल को टालते हुए जावड़ेकर ने कहा कि टिकट उसी को दिया गया है जो चुनाव जीतने के काबिल है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद थे।

close