राहुल मिशन पर करें काम…पर्यवेक्षक करूणा ने कहा…बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का भी सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आज राहुल मिशन कार्यक्रम के तहत चुनाव के मद्देनजर करूणा शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बैठक के दौरान जमकर रिचार्ज किया। करूणा शुक्ला ने बतौर पर्यवेक्षक बूथ कमेटियों का गठन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। ज़ोन और सेक्टर प्रभारियो से जिला अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षो की उपस्थिति को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान बैठक को प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में विनोद वर्मा भी मौजूद थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने बिलासपुर और मुंगेली ज़िले के कांग्रेसियों की बैठक बतौर पर्वेक्षक मौजूद हुई। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,मुंगेली अध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल,शहर अध्यक्ष राकेश पात्रे ने करूणा शुक्ला का स्वागत किया। करुणा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुसार राहुल मिशन की जानकारी दी। करुणा शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव समेत सभी 20 महत्वपूर्ण नेताओ से बूथ कमेटियों पर काम करने को कहा है। करूणा ने कहा कि राहुल गांधी का निर्देश है कि बूथ लेवल के कार्यकर्ताओ को गंभीरता से लिया जाए।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को विधायक सचेतक और प्रदेश कांग्रस महामंत्री राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा जिला अध्यक्षो को निर्देश दिया कि ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा करें। बैठक के बीच करूणा शुक्ला और राजेश तिवारी ने मुंगेली और बिलासपुर ज़िले के सभी शहर और ग्रामीण नेताओं समेत शहरी नेताओं से बातचीत की। इस दौरान मुंगेली और बिलासपुर जिला कांग्रेस के सभी आला नेता मौजूद थे।

 

close