रिमझिम फुहारों के बीच आन बान शान से लहराया झण्डा..संसदीय सचिव ने शहीद जवानों के परिजनों का किया सम्मान..शिवतराई को मिला यह पुरस्कर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— रिमझिम फुहारों के बीच संसदीय सचिव रश्मी आशीष सिंह ने पुलिस मैदान में झण्डा रोहण किया। मुख्य अतिथि ने आजादी की नगर वासियों को 75वीं वर्षगांठ की बाधाई दी। सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। मुख्य परेड की सलामी के बाद रश्मि आशीष सिंह ने शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने शिवतराई स्थित गोठान को उत्कृष्ट गोठान का पुरस्कार भी दिया।
     आजादी का 76वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी भी ली। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे कुल आठ प्लाटूनों ने भव्य और आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। 
               इस दौरान  मुख्य अतिथि रश्मि आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का  प्रदेश की जनता के नाम वाचन किया। प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल और श्रीफल भेंट कर खुद को सम्मानित महसूस किया।
          इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट गोठान का पुरस्कार कोटा विकासखण्ड के शिवतराई गोठान को दिया गया। शिवतराई गोठान ग्राम समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर और सरपंच गंगा मरावी को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
          मुख्य अतिथि ने शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 85 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर,  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, अभय नारायण,अरविन्द शुक्ला, जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

close