रिश्वत लेते बैंक के दो कर्मचारी दलाल सहित गिरफ्तार

Chief Editor
1 Min Read

नरसिंहपुर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित एक बैंक के दो कर्मचारियों को दलाल सहित बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
सीबीआई जबलपुर के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक टेडर्स संचालक राजकुमार साहू को सेंटल बैंक आफ इंडिया गोटेगांव की शाखा में अपने खाते की लिमिट बढवानी थी। इसके लिए कृषि शाखा के मैनेजर अनुराग बसेरिया और पराग नंदनवार ने 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा बीस हजार में तय होने पर सीबीआई ने इन दोनों आधिकारी सहित दलाल मोहन सिंह लोधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close