रेणु जोगी ने किया शुभम् का अभिनंदन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

With-Shubham's Familyबिलासपुर— छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र शुभम बक्षी को विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ  रेणु जोगी शुभम के घर पहुंचकर बधाई दी। इस मौके पर बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक,मस्तरी विधायक दिलीप लहरिया और मरवाही अमित जोगी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           कोटा रेणु जोगी और मरवाही विधायक  शुभम के घर पहुंचकर उसके माता पिता और  शुभम को परिवार का नाम रोशन करने की बधाई दी। इस दौरान शुभम ने बताया कि उसने परीक्षा देने से पहले फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से हेल्पलाइन सेवा पर परीक्षा टिप्स लिया था। शुभम ने बताया कि टिप्स से उसे कुछ अलग करने  की प्रेरणा मिली। परीक्षा की तैयारी के दौरान वह काफी घबराया हुआ था। दबाव महसूस कर रहा था। इसलिए उसने डर से बाहर आने के लिए अजीत जोगी को फ़ोन लगाकर टिप्स लिया था। जिससे उसका मनोबल बढ़ा और एकाग्रता के साथ. साथ विचारों में स्थिरता आयी।

                            शुभम का अभिनंदन करते हुए विधायक अमित जोगी ने कहा कि शुभम को मिली सफलता उनके  माँ की तपस्या का परिणाम है। शुभम  प्रदेश  लाखों विद्यार्थियों के लिए आदर्श है। विषम परस्थितियों का सामना करने वाले ही अपना मुकाम हासिल करते हैं। मैँ शुभम् के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।  शुभम ने रेणु जोगी से बताया कि वह आईआईटी में जाकर कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहता है। इंजीनियर बनना चाहता है। आगे भी जोगी जी से टिप्स लेते रहेंगे।

.0.

close