रेतमाफियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..सीजी वाल के खबर का असर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160210-WA0015 बिलासपुर–कलेक्टर अन्बलगन पी के निर्देश पर आज खनिज विभाग की टीम ने रेतमाफियों के ठिकानो पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए बीस से अधिक वाहनों को दबोचा है। कार्रवाई व्यापक स्तर पर की गयी। रेतमाफियों को संभलने का मौका नहीं मिला है। मालूम हो कि सीजी वाल की टीम ने पिछले एक सप्ताह से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध वसूली की खबर को प्राथमिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सीजी वाल की खबर को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है।  सीजी वाली की टीम को एक दिन पहले ही कलेक्टर ने आश्वस्त किया था कि रेत माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  फ्लाइंग स्काट बनाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक खनिज विभाग की कार्रवाई चल रही थी।IMG-20160210-WA0011

                  सीजी वाल की रेत माफियों के लगातार खबर लिखे जाने के बाद जिला प्रशासन ने अरपा के विभिन्न रेतघाटों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई की खबर मिलते ही रेत माफियों में हड़कम्प देखने को मिल रहा है। बीस से अधिक वाहनों को अधिकारियों ने रेत परिवहन करते जब्त किया है। कई घाटों से जेसीबी भी बरामद हुए हैं।

                            खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर रेतघाटों पर छापामार कार्रवाई के लिए दो टीम बनाई गयी है। दोनों टीम  बारी बारी से रेतघाटों पर छापामार की कार्रवाई कर रही है। टीम में कौन-कौन सदस्य हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गयी है। कार्रवाई में खनिज विभाग के संभागीय प्रमुख कुंदन बंजारे विशेष रूप से शामिल है। खबर लिखे जाने तक छापामार टीम की कार्रवाई चल रही थी। बताया जा रहा है कि अभी तक की यह खनिज विभाग बिलासपुर की सबसे बड़ी कार्रवाई है। IMG-20160210-WA0010

          सीजी वाल को जानकारी मिली है कि कोटा क्षेत्र में भी रेत से भरे कई गाड़ियों को थाने में खड़ा कर दिया गया है। अब तक कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई कब तक चलेगी। इसकी जानकारी फिलहाल खनिज विभाग के अधिकारी देने से बच रहे हैं। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश जिला कलेक्टर ने दिया है।

close