रेलवे अस्पताल का कारनामा..कोविड महिला मरीज रीलीव..फिर..बहु 5 दिनों किसको पिलाती रही जूस.. क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रेलवे अस्पताल का एक बड़ा कारनामा सामने आया। एक महिला दो सप्ताह से लगातार कोविड मरीज सास को जूस और दाल का पानी लेकर जाती रही। एक दिन पता चला कि उसकी सास पांच दिन पहले ही अस्पताल से रीलिव हो गयी है। वही जब बहू ने जब बताया कि सास फिर घर नहीं पहुंची । इतना सुनते ही अस्पताल के होश उड़ गए। बहरहाल महिला की शिकायत के बाद अब उसकी सास की तलाश तेज हो गयी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मामला रेलवे अस्पताल की लापरवाही की है। रश्मि सागर ने पुलिस थाना तोरवा को लिखित शिकायत में सास के गायब होने की जानकारी दी है। रश्मि सागर ने बताया कि पति विद्यासागर लोको पायलट है। 8 सितम्बर को सास मगरा देवी उम्र 65 साल को लेकर चेकअप कराने रेलवे अस्पताल गयी। जांच पड़ताल के बाद डाक्टर ने बताया कि सास कोरोना संक्रमित है। इसके बाद सास को कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

                       अपनी शिकायत में रश्मि सागर ने जानकारी दी कि 10 सितम्बर को डाक्टर और नर्स की तरफ से 78699 64236 से फोन आया कि आपकी मां खाना नहीं खा रही है। इसलिए घर से दाल का पानी और जूस प्रतिदिन भेजें।

                                    फोन पर बताए गए अनुसार रोज सास के लिए दाल का पानी और जूस लेकर रेलवे अस्पताल सास को देने जाती। इस दौरान स्टाफ से सास की रोज हाल चाल भी पूछती रही। हमेशा ठीक होने की जानकारी मिलती। चूंकि कोविड अस्पताल के अन्दर जाना मना है। इसलिए इस दौरान सास से मिलना नहीं हुआ।

            रश्मि सागर ने बताया कि हमेशा की तरह 20 सितम्बर यानि रविवार को भी दाल पानी और जूस लेकर रेलवे अस्पताल पहुंची। सामान देने के बाद हाल चाल पूछी। जो जानकारी दी गयी..सुनने के बाद उसके होश उड गए। सामान लेने के बाद स्टाफ ने बताया कि सास मगरा बाई को 16 सितम्बर को ही रीलीव कर दिया गया है। स्टाफ ने यह भी बताया कि मगरा बाई को 108 के सहयोग से घर भेज दिया गया है।

              अपनी शिकायत में रश्मि सागर ने यह भी आरोप लगाया कि आखिर 16 से20 सितम्बर के बीच इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी गयी। आखिर उसे गलत समाचार क्यों दिया जाता रहा।

              पुलिस से गुहार लगाते हुए रश्मि सागर ने कहा कि हास्पिटल के डाक्टर और कोविड इन्चार्ज से पूछताछ की जाए।  आखिर सास के साथ क्या किया गया। उसे अंधेरे में क्यों रखा गया।जब जूस पहुंचाने रोज अस्पताल आती थी..तो मामले की जानकारी उसे क्यों नहीं दी गयी। रश्मि ने कहा कि उसकी सास की जल्द से जल्द तलाश की जाए।अन्यथा कोर्ट भी जाउंगी।

                बहरहाल खबर के बाद रेलवे अस्पताल प्रबंधनमें खलबली मच गयी है। वहीं मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी देने से बच रहा है।

TAGGED:
Share This Article
close