रेलवे को स्क्रैब से 161 करोड़ का मुनाफा..रायपुर से मिला सर्वाधिक सहयोग…दिव्यांगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सर्वाधिक लदान वाले जोन में से एक है। जोन में वैगन रिपेयर शॉप और वैगन शेड की भी सुविधा है। शैड में काफी संख्या में पुराने और बिना उपयोगी लोहे के सामान जमा होते रहते है। समय समय पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन स्क्रैब को एकत्रित विक्री करता है। इससे साफ-सफाई के साथ राजस्व की भी प्राप्ति होती हैं।
              रेलवे प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 175 करोड़ का स्क्रैप विक्रय का दिया गया है। अब तक जोन प्रशासन ने 161 करोड़ का राजस्व स्क्रैप की विक्री का लक्ष्य हासिल कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 151.1 करोड़ के स्क्रैब बिक्री का लक्ष्य दिया गया था।
                       दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को अब तक स्क्रैप से राजस्व वसूली में सर्वाधिक सहयोग रायपुर मंडल और सामान्य भंडार डिपो से मिला है। रायपुर  से कुल 100 करोड़ का स्क्रैब की बिक्री हुई है।
दिव्यांगो को विशेष सुविधा
                  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे स्टेशनों मे दिव्यांगजनों के लिए सभी प्रकार की यात्री सुविधाए मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। ताकि दिव्यांग यात्री आत्मनिर्भर होकर आसानी से सफर कर सकें। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों के लिए अनुकूल यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 33 प्रमुख स्टेशनों में दिव्यांग जन टॉयलेट की सुविधा दी गयी है। दिव्यांग यात्रियों के अनुकूल यात्रा सुविधा उपलब्ध को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने जल्द ही 20 दिव्यांग जन टॉयलेट बनाने का फैसला किया है।
close