रेलवे खाली बर्थ/सीटों पर बेसिक किराए में देगी छूट

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyनई दिल्ली।राजधानी/दुरंतो/शताब्दी गाड़ियों में पहला चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थो/सीटों पर बेसिक किराये में 10 प्रतिशत छूट देने की अपनी घोषणा को जारी रखते हुए, भारतीय रेल ने अन्य सभी रेलों के आरक्षित वर्ग में भी इस छूट के विस्तार का फैसला किया है।यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर अगले साल एक जनवरी से छह महीने के लिए प्रभावी होगी। प्रावधान के मुताबिक प्रथम चार्ट तैयार होने से पहले एक विशेष श्रेणी और रेल के लिए बिक्री किए गए अंतिम टिकट के मूल किराये पर 10 प्रतिशत की छूट लागू होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      आरक्षण शुल्क और सुपरफास्ट प्रभार पूरी तरह से लगाया जाएगा और प्रयोज्य सेवा कर इत्यादि भी लागू होगा। टीटीई के द्वारा रेल में (यात्रियों के न आने के कारण) खाली हुई बर्थो के आवंटन पर भी 10 प्रतिशत छूट लागू होगी।

                                                  इसके अलावा रेल मंत्रालय ने अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबी) को भी अन्य मोड जैसे कि यूपीआई, यूएसएसडी, ई-वॉलेट, आधार से संबद्ध भुगतान प्रणाली के जरिये भुगतान स्वीकार करने का निर्देश देने का फैसला किया है।

                                                  साथ ही  रेल मंत्रालय ने डिजिटल तरीकों जैसे कि डेबिट/क्रेडिट कार्डों के उपयोग के जरिये विश्राम-कक्ष की बुकिंग पर 5 फीसदी डिस्काउंट की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close