रेलवे में अब व्यक्तिगत टेक अवे बैडरोल्स सेवा शुरू

cgwallmanager
3 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने चेन्नई की पूर्वी ताम्बरम रेलवे कालोनी के मैदान में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विभिन्न रेलवे परियोजनाओं/योजनाओं की शुरूआत की जिसमें ‘व्यक्तिगत टेक अवे बैडरोल्स सेवा’ भी शामिल है। प्रारंभ में इस सेवा में आपूर्ति चेन्नई मध्य रेलवे स्टेशन और दक्षिण रेलवे के तिरूअनंतपुरम मध्य रेलवे स्टेशन पर की जाएगी। बाद में इस योजना का चरणबद्ध रूप से देश के अन्य स्टेशनों पर भी विस्तार किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   ये बैडरोल्स डेस्पोजेबल (प्रयोज्य) हैं इसलिए यात्री इन्हें यात्रा की समाप्ति के बाद घर ले जा सकते हैं इस प्रकार की बेडरोल्स किट गैर बुने कपड़े के थैले में पैक की गई है जिसमें दो सूती बैडसीट और एक तकिया शामिल है। इसकी कीमत 140 रुपए है।यह कंबल किट है जो गैर बुने कपड़े के थैले में पैक की गई है। इसकी कीमत 110 रुपए है। किट के इन मूल्यों में सभी कर शामिल हैं और ये भारतीय रेल के सभी स्टेशनों पर एक समान मूल्य पर मिलेंगी।

                      कोई भी यात्री जिसके पास चेन्नई मध्य रेलवे स्टेशन या तिरूअनंतपुरम मध्य रेलवे स्टेशन से यात्रा करने का वैध (कनफर्म) टिकट हो वह किसी भी किस्म की या दोनों किस्म की बैडरोल्स किट की एक साथ बुकिंग कर सकता है।बैडरोल्स किट स्टेशनों पर नामित काउंटर से नकद भुगतान पर भी खरीदी जा सकती हैं। वेबसाइट में पीएनआर नंबर पूछा जाता है और उसकी पुष्टि करके किट की उपलब्धता और लागत आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराती है। यात्री आवश्यक बैडरोल्स किट बुक करके भुगतान क्रेडिट/डेविट/पूर्व चार्ज कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। बुकिंग की पुष्टि वेबसाइट और ई-मेल तथा एमएमएस से की जाएगी। लेनदेन के लिए बैंक प्रभार ग्राहक द्वारा वहन किए जाएंगे। बैडरोल सेवा 6.00 बजे से 22.00 बजे के मध्य उपलब्ध होगी।

                  रेल के देरी से चलने और नामित स्टेशनों पर 22.00 बजे से 6.00 बजे के मध्य पहुंचने के मामले में बैडरोल वितरित नहीं किए जाएंगे और इन्हें आईआरसीटीसी द्वारा डिलीवरी न होना माना जाएगा। आईआरसीटीसी द्वारा डिलीवरी न होने के मामले में सेवा की शत प्रतिशत राशि यात्री के खाते में वापस जमा कर दी जाएगी। इस वापसी राशि में बुकिंग लेनदेन के लिए ब्याज प्रभार शामिल नहीं होंगे।अग्रिम आरक्षण की अवधि- यात्री के दिन से 60 दिन पहले और रेल के निर्धारित प्रस्थान से पांच घंटे पहले तक की जा सकेगी। टोल फ्री नंबर 1323 किट, उसके मूल्य और उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

close