रेलवे में नौकरी दिलाने साढ़े छः लाख की ठगी…पांच साल तक महिला का किया शोषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

city kotwaliबिलासपुर—तोरवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिटी कोतवाली में एक युवक के खिलाफ पांच साल से दैहिक शोषण और साढ़े छः लाख रूपए ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला एक निजी चिकित्सालय में नर्स का काम करती है।  आरोपी कोटा का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सिटी कोतवाली पहुंचकर एक महिला ने कोटा निवासी युवक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि अमित कन्नौजे ने उसका पांच साल तक दैहिक शोषण किया। 2012 में अमित कन्नौजे और उसके बीच अस्पताल में मुलाकात हुई। वह हमेशा निजी अस्पताल में इलाज कराने आता था। धीरे धीरे निकटता बढ़ी। एक दिन अमित ने बताया कि रेलवे में उसकी अच्छी पहचान है। चाहें तो उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

                          महिला के अनुसार  रेलवे में नौकरी लगाने के लिए उसने दो किस्तों में साढ़े छःलाख रूपए अमित को दिए। पहली किश्त में तीन और दूसरी में साढ़े तीन लाख रूपए दिए। इस बीच दोनों के बीच निकटता बढ़ी..सीमाओं को पार किया। अमित ने उसका करीब पांच साल से लगातार दैहिक शोषण किया। नौकरी की बात को आज – कल के लिए टालता गया।

                                               महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि एक दिन मैने अमित से रूपयों की मांग की।उसने देने से साफ मना कर दिया। धमकी देने लगा कि जो करना हो कर लो। शारीरिक संबधों को लेकर ब्लैकमेल करने लगा।

               बहरहाल महिला की शिकायत  सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली है। अमित कन्नौजे फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामले की सूचना कोटा पुलिस को भी दी गयी है।

close